8000 परिवारों को बाढ़ राहत राशि देने की अनुशंसा का सर्वसम्मति अनुमोदन

दरभंगा।बेनीपुर प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र के 34 वार्डो के  8000 परिवारों को बाढ़ राहत राशि देने की अनुशंसा का सर्वसम्मति अनुमोदन के साथ बेनीपुर प्रखंड एवं अंचल अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रखंड प्रमुख सह  प्रखंड परामर्शी समिति के अध्यक्ष मनोज मिश्र ने की । बैठक के प्रारंभ में अध्यक्ष मनोज मिश्र द्वारा उपस्थित सभी मुखिया , पंचायत समिति सदस्य एवं विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए क्रमशः पंचायत वार अपना मंतव्य प्रस्तुत करने का अनुरोध किया । सर्वप्रथम तरौनी  पंचायत के मुखिया त्रिवेणी महतो एवं भोगेंद्र यादव ने मवेशी चारा एवं प्लास्टिक की बाढ़ पीड़ितों को उपलब्ध नहीं कराए जाने  पर रोष व्यक्त करते हुए 4 वार्डो को पूर्ण एवं 13 वार्डो को आंशिक बाढ़ प्रभावित घोषित करते हुए बाढ़ राहत देने की मांग की । वहीं शिवराम पंचायत के मुखिया विश्वनाथ भगत ने पंचायत के सभी एक से 18 वार्डों को आंशिक वार्ड प्रभावित बताते हुए राहत वितरण की मांग की साथ ही सभी वार्डों की पुनः जांच करवाने की मांग करते हुए सरकारी कर्मी द्वारा की गई सर्वे को गलत बताया । इधर देवराम अमेठी पंचायत के संबंध में भाकपा नेता शैलेंद्र मोहन ठाकुर ने बाढ  से क्षतिग्रस्त हुए सड़क नाला के साथ-साथ मवेशी चारा एवं बाढ़ जनित मवेशी एवं आम लोगों के रोगों के उपचार के संबंध में सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए निदान की मांग की । बाथो रढ़ियाम पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रामकुमार राम ने भी मवेशी का चारा एवं प्लास्टिक का वितरण नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त किया और मवेशी को टीकाकरण के साथ-साथ डी डी टी एवं ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग की दूसरी ओर हावीभौआर पंचायत के मुखिया सुधीरा देवी एवं पंचायत समिति सदस्य आनंद चंद्र झा पप्पू ने संपूर्ण पंचायत को बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग की । माधोपुर पंचायत समिति सदस्य अशोक लाल देव एवं मुखिया लालबाबू यादव,जरिसो पंचायत के मुखिया ममता देवी , गणेश बनौल बलनी के मुखिया पंकज झा ,सज्जनपुरा पंचायत के मुखिया अंजनी कुमार एवं पोहद्दी पंचायत के मुखिया मालती देवी ने संपूर्ण बेनीपुर प्रखंड को बाढ़ प्रभावित घोषित करते हुए प्रभावितों को बाढ़ राहत राशि देने की मांग की । साथ ही 10 पंचायतों के साथ-साथ नगर परिषद के 6 वार्डो के किसानों को शत प्रतिशत  फसल क्षति मुआवजा दिलाने की प्रस्ताव पारित करने का अनुरोध किया ।  जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कीर्ति मोहन  झा ,राजद के नीलांबर यादव , माले के राजेंद्र दास, कांग्रेस के शिव कुमार ठाकुर , सांसद प्रतिनिधि राम सागर ठाकुर , विधान पार्षद प्रतिनिधि राजीव कुमार झा ,भाजपा के नगर अध्यक्ष पिंटू झा ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वास्तविक प्रभावित लोगों को निश्चित रूप से राहत राशि का वितरण किया जाए साथ ही बाढ़ जनित रोगों को ध्यान में रखते हुए पशुओं का टीकाकरण के साथ-साथ शत-प्रतिशत फसल क्षति  मुआवजा दिलाने की मांग की और सदन से प्रस्ताव पारित करने का अनुरोध किया । सभी पंचायतों का क्रमवार मंतव्य सुनने के बाद अंचलाधिकारी भुवनेश्वर झा ने सरकारी कर्मियों द्वारा की गई स्थल निरीक्षण एवं सर्वे का हवाला देते हुए तैयार की गई सूची को प्रस्तुत किया एवं अनुमोदन करने का अनुरोध किया एवं सदस्यों द्वारा दी गई मंतव्य को पुनः स्थल जांच करवाने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर उप प्रमुख  प्रेम कुमार झा ,प्रखंड विकास पदाधिकारी अमोल मिश्र ,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण कुमार यादव ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी नकुल प्रसाद सहित पंचायत समिति सदस्य , मुखिया एवं विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *