बेनीपुर ग्रामीण कार्य विभाग में लुट ही लुट,नियम को ताक पर रख होता है कार्य

दरभंगा।ग्रामीण कार्य विभाग में किस कदर भ्र्ष्टाचार फैला हुआ है।यह अंदाजा महिनाम पंचायत में बन रहे सड़क को देख स्वतः अंदाजा लगाया जा सकता है।ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बेनीपुर प्रखण्ड क्षेत्र के महिनाम पंचायत निवासी अमीन साहब के पोखर एवं मुसहरी होते हुए कंहौली पुल तक सड़क निर्माण कराया जा रहा है।यह सड़क महिनामा पंचायत से गुजरता है।हाल ही में पंचायत द्वारा लाखों की लागत से अमीन साहब के पोखर से बिन्दे सदा के घर तक सड़क निर्माण कराया गया लेकिन ग्रामीण कार्य विभाग किसी का परवाह किए बैगर रातों रात निर्माण सड़क पर पुनः निर्माण करा डाला।ग्रामीण कार्य विभाग को कानून का भय नही है।जब महिनामा पंचायत से मोहन चन्द्रवंशी ने सूचना का अधिकार से सूचना प्राप्त किया तब मामला उजागर हुआ है।पंचायत ने सूचना में कहा है कि ग्रामीण कार्य विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र पंचायत से नही लिया है।जब अनापत्ति प्रमाण पत्र नही लिया तो किस आधार पर रातों रात सड़क निर्माण करा डाला।इस आशय का आबेदन मोहन चन्द्रवंशी ने डाक द्वारा कार्यपालक अभियंता,ग्रामीण कार्य विभागबेनीपुर,अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य अंचल दरभंगा,सचिव ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सरकार पटना को आबेदन दे कर अमियमितता की जांच करने हेतु गुहार लगाया है।आबेदक ने बताया कि इस सड़क निर्माण को ईमानदार अधिकारी जाँच करेंगे तो सब कुछ सामने आ जायेगा।वैसे आबेदक को यह भी शक है कि इस विभाग में ऊपर से नीचे तक सब के सब मैनेज पर चलता है।वही इस बाबत कार्यपालक अभियंता बेनीपुर से पूछे जाने पर बताया कि कार्य तो गलत तरीके से हुआ है लेकिन इसके बैगर सड़क निर्माण हो भी नही सकता था। वैसे ठीकेदार को एन ओ सी लेना चाहिए था।आबेदन नही मिला है आबेदन मिलने पर जांच किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *