दरभंगा। जिला पदाधिकारी डॉ त्याग राजन एस एम ने गुरूवार को अनुमंडल अस्पताल बेनीपुर का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान अस्पताल की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था देख गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा कोविड-19 के तीसरी लहर के मद्दे नजर चिकित्सा व्यवस्था के तहत कई निर्देश अस्पताल उपाधीक्षक को दिया । डीएम ने सर्वप्रथम अनुमंडल अस्पताल में संचालित दीदी की रसोई का निरीक्षण किया तथा रसोई संचालन की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया । उन्होंने वहां मौजूद जीविका के अधिकारियों को रोगी को पथ्य उपलब्ध कराने की समय मीनू तालिका में अंकित करने का निर्देश दिया ,इसके बाद उन्होंने अनुमंडल अस्पताल में कोविड-19 के दौरान कोविड मरीजों की जांच के लिए लगाए ट्रूनेट मशीन का निरीक्षण किया तथा वहां तैनात कर्मी से जांच की व्यवस्था एवं विधि की जानकारी लेते हुए जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया । इसके बाद उन्होंने प्रसव कक्ष के मरीजों के परिजन से अस्पताल की व्यवस्था खान पान का जायजा लिया तथा स्वास्थ प्रबंधक को वंडर ऐप जारी रखने का निर्देश दिया । उसके बाद उन्होंने अस्पताल में ओपीडी एवं आपात सेवा की बदतर स्थित देख डीएम बिफर पड़े उन्होंने इसको लेकर प्रभारी अस्पताल उपाधीक्षक डॉ जितेंद्र नारायण एवं सी एस डॉक्टर अनिल कुमार को जमकर क्लास लिया । डी एम ने अस्पताल प्रबंधन पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इतना अच्छा भवन इतनी संसाधन और 14 चिकित्सक होने के बावजूद अस्पताल में लोगों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. उन्होंने अस्पताल के प्रभारी उपाध्यक्ष की नकामी को चिन्हित करते हुऐ सी एस से कहा कि किसी कुशल चिकित्सक को अस्पताल उपाधीक्षक का प्रभार देते हुए अस्पताल में प्रतिदिन की सभी विभागों का ओ पी डी संचालन सुनिश्चित करने तथा प्रतिदिन सभी डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य करे नहीं तो यहां से चिकित्सकों को हटा दिया जाऐगा । डीएम ने सी एस को 10 दिनों का समय देते हुए एसडीओ एवं विधायक को रोगी कल्याण समिति के आमंत्रित सदस्य के रूप में बैठक कर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया । इसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर में लग रहे ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया तथा अस्पताल प्रभारी एवं अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारियों को संभावित कोविड-19 के मद्देनजर अस्पताल के ऊपरी हिस्सों में 30से 40 बेड का ऑक्सीजन युक्त कोविड वार्ड को हर हाल में तैयार रखने का निर्देश दिया जहां पाइप लाइन से ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित रहे । इस दौरान डी डी सी तनय सुल्तानिया ,एसडीओ प्रदीप कुमार झा ,बी डी ओ अमोल कुमार मिश्र, सी ओ भुवनेश्वर झा ,नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार झा , अस्पताल उपाधीक्षक जितेन्द्र नारायण, स्वास्थ्य प्रबंधक रीना सिंह, बहेड़ा पी एच सी प्रभारी डॉ अमरनाथ झा , जीविका के जिला प्रबंधक मनीष तिवारी प्रखंड प्रबंधक धीरेंद्र कुमार झा सहित अन्य थे ।