दरभंगा। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने नव भारत के विश्वकर्मा, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वाँ जन्मदिवस पर 17 सितंबर 2021 से 07 अक्टूबर 2021 तक मनाए जाने वाले “सेवा और समर्पण” अभियान कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि कल यानी शुक्रवार कि सुबह लहेरियासराय हनुमान मंदिर व भगवती मंदिर में पूजन एवं महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि कल लहेरियासराय पुलिस लाइन स्थित हनुमान मंदिर में सुबह 7 बजे प्रधानमंत्री के 71 वाँ जन्मदिवस के अवसर पर 71 डाली घी का लड्डू प्रसाद के रूप में चढ़ा कर और पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वास्थ्य जीवन हेतु प्रार्थना किया जाएगा। सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि पूजा अर्चना के पश्चात जिला के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर प्रधानमंत्री के तस्वीर पर तिलक लगाकर जन्मदिन का बधाई देंगे। उन्होंने कहा की सेवा कार्यक्रम के तहत अस्पतालों में कार्यकर्ता द्वारा फल वितरण एवं अन्य सेवा कार्य किया जाएगा। तत्पश्चात क्षेत्र में आयोजित विश्वकर्मा पूजा स्थलों में जाकर पूजा समिति के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। सांसद ने कहा की भाजपा जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री के भव्य व्यक्तित्व एवं कृतित्व कार्यों का प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया जाएगा, और यह प्रदर्शनी 16 सितंबर से 7 अक्टूबर तक नियमित रहेगा। सांसद श्री ठाकुर ने कहा की दिन भर के कार्यक्रम के पश्चात संध्या काल में प्रत्येक बूथ, मठ, मंदिर, नदी,तालाब विशेष कर जिला मुख्यालय के प्रमुख मंदिर में भव्य सामूहिक दीप प्रज्वलन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर सांसद ने जिला के बीजेपी पदाधिकारी एवं कार्यकताओं से बात कर पूरे जिला में भव्य कार्यक्रम करने का आह्वान किया । वहीं आज सांसद गोपाल जी ठाकुर ने अपने आवासीय कार्यालय पर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोगों की समस्याओं को सुना और समस्या अनुसार विभिन्न अधिकारियों से वार्तालाप कर समस्या समाधान हेतु उचित दिशा निर्देश दिया । इस दौरान सांसद ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा भी लोगों के समक्ष किया, उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री गरीब किसान के साथ साथ सभी देशवासियों के विकास के प्रति काफी गंभीर है। उन्होंने आए हुए आम जनों से भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध किया।