71 किलो लड्डू चढ़ा कर सांसद गोपाल जी ठाकुर ने पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया

दरभंगा। पुर्ननिर्माण और पुनरजागरण अभियान के लिए प्रतिबद्ध तेरा वैभव अमर रहे माँ ,आज जिनके नेतृत्व में विश्व के कई कार्य करते हुए विश्व गुरु के श्रेय हासिल हो ,आज उनका जन्मदिन पर सर्वशक्तिमान ईश्वर उन्हें शक्ति और साहस दे। इसी संकल्प के साथ दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने नव भारत के विश्वकर्मा, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वाँ जन्मदिवस के शुभ अवसर पर लहेरियासराय स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना किया। इस दौरान सांसद श्री ठाकुर ने 71 किलो लड्डू एवं फल का भोग लगाकर भव्य आरती किया। सांसद श्री ठाकुर ने विद्वान पंडितों द्वारा मंगल मंत्रोच्चारण के बीच वहां हवन किया, जिसमे प्रधानमंत्री  के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन हेतु आहुति दिया गया। इसके बाद सांसद ने परिसर में स्थित महादेव मंदिर में शिवलिंग पर पंडित एवं गुरुजनों के मंत्रों के बीच विधि विधान पूर्वक रुद्राभिषेक किया। सांसद श्री ठाकुर ने कहा की महादेव जो संपूर्ण श्रृष्टि की रक्षा करते है ऐसे महाकाल का रुद्राभिषेक कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन का कामना किया । तत्पश्चात सांसद श्री ठाकुर ने राम नाम धुन संकीर्तन कर राष्ट्र कल्याण एवं इसके विश्वकर्मा श्री मोदी के कल्याणार्थ प्रार्थना किया। सांसद ने कहा की प्रभु श्री राम जो पिछले पांच सौ सालों से टेंट में विराजमान थे, उनके लिए भव्य मंदिर निर्माण का कार्य भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ही सुनिश्चित किया गया है। ऐसे प्रधानमंत्री पर प्रभु श्री राम की असीम कृपा बनी रहे । सांसद श्री ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिव्य एवं भव्य चित्र पर तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर जन्मदिन का बधाई दिए। सांसद ने वहां उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं आम लोगो के साथ “जुग जुग जिबू मोदी ” के गगन चुम्बी उदघोष के साथ माहौल को मोदी मय बना दिया। सांसद श्री ठाकुर ने मंदिर परिसर में अवस्थित मां दुर्गा की प्रतिमा पर चुनरी अर्पित एवं वहीं राधा कृष्ण मंदिर में भगवान को वस्त्र अर्पित कर पूजा अर्चना किया। सांसद श्री ठाकुर ने वहां उपस्थित पंडितों एवं गुरुजनों को समानित कर आशीर्वाद भी प्राप्त किए। सांसद श्री ठाकुर ने कहा की आज महान शिल्पकार विश्व कर्मा भगवान का भी अवतरन हुआ था ।इसी से अनुमान लगाना सहज हो जाता है कि मोदी के हाथों भारत को स्वर्णीम युग का आरंभ हो चुका है।उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्द करने की आत्मनिर्भर भारत का स्वरूप देने का जो संकल्प लिया है, वह विज़न और प्रबल इच्छा शक्ति का प्रतीक है बने ।बिना रुके ,बिना थके,परिश्रम को परिणाम में बदलने वाले ऊर्जावान ,दूरदर्शी ,माँ भारती के परम वैभव पर पहुचाने के लिएआपने जो आत्म बल दिखाया ,वह अभूतपूर्व है।

इसके बाद सांसद श्री ठाकुर ने पार्टी के “सेवा और समर्पण” कार्यक्रम के तहत बहादुरपुर विधानसभा अंतर्गत बहादुपुर अस्पताल एवं टीकाकरण केंद्र पर जाकर वहां प्रधानमंत्री के चित्र पर तिलक लगाकर उनको शुभकामना दिया । उन्होंने वहां उपस्थित चिकित्सा कर्मियों के बीच प्रसाद भी वितरण किया एवं अस्पताल में भर्ती मरीजों से उसका हालचाल जाना एवं उनके बीच फल एवं प्रसाद वितरण किया।

सांसद श्री ठाकुर ने सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र पर जाकर दरभंगा नगर के विधायक संजय सरावगी, जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरी सहनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ प्रधानमंत्री के चित्र पर तिलक लगाकर उनको जन्मदिन का बधाई दिया एवं वहां उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया। सांसद ने डीएमसीएच में भर्ती मरीजों के बीच फल एवं प्रसाद वितरण भी किया। उन्होंने वहां उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को उनके कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए उनका उत्साह वर्धन किया।

सांसद श्री ठाकुर ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर “सेवा और समर्पण” कार्यक्रम के तहत कामेश्वरी प्रिया पूअर होम नेत्रहीन उच्च विद्यालय,दरभंगा जाकर नेत्रहीन बच्चों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री जन्मदिन मनाया एवं सभी के बीच प्रसाद वितरण किया।

सांसद श्री ठाकुर ने पार्टी जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आयोजित प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। सांसद ने कहा की इस प्रदर्शनी में मोदी जी द्वारा देश सेवा के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा की यह प्रदर्शनी सेवा और समर्पण कार्यक्रम के अंतिम दिन 7 अक्टूबर तक चलेगा। उद्घाटन के पश्चात अपने संबोधन में सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीवनकाल पर विस्तृत प्रकाश डाला और उनके द्वारा किए गए राष्ट्र हित में लिए हुए महत्वपूर्ण फैसलों पर भी चर्चा किया।

सांसद श्री ठाकुर ने प्रधानमंत्री के 71वां जन्मदिन के अवसर श्रम मंत्रालय भारत सरकार एवं सीएससी द्वारा दरभंगा के सोनकी में सीएससी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री को बधाई दिया। सांसद ने कहा की भारत सरकार के ई – श्रम पोर्टल के माध्यम से 38 करोड़ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को पंजीकृत किया जाएगा। सांसद ने श्रमिकों के बीच श्रमिक कार्ड भी वितरण किया।

सांसद श्री ठाकुर ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वाँ जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर 2021 से 07 अक्टूबर 2021 तक “सेवा और समर्पण” अभियान कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसमे प्रतिदिन जनसेवा से संबंधित कार्यों को किया जाएगा।
संबोधन में केवटी विधायक मुरारी मोहन झा ने कहा आपने भारत माता का मष्तक ऊँचा किया है आपके कुशल नेतृत्व में देश विकास ,शांति,समृध्दि व आत्म निर्भरता के पथ पर अग्रसर है आपको जन्म दिन की बधाई।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा भ्रष्टाचार
मुक्त सरकार व स्वच्छ भारत हमारे देश की पहचान बन चुके है आपको जन्मदिन की सुभकामना।इस कार्यक्रम में हरि सहनी, ज्योति कृष्ण झा लवली,सुजीत मल्लिक,अभय झा देवेंद्र झा आदित्य नारायण मन्ना,मनोज कुमार झा पप्पूअमलेश झा,प्रेम कुमार रिंकु,बालेंदु झा,मीना झा ,मीना प्रसाद,अंकुर गुप्ता,तनवीर हसन, चौधरी, मुकुंद चौधरी,कृष्ण भगवान झा ,राजेश रंजन, बिकास चौधरी, संजीव गुप्ता ,आदि मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *