सभी कार्यकर्ता नमो ऐप डाउनलोड कर उपयोग करें:- डॉ रामचंद्र प्रसाद

दरभंगा ।सर्किट हाउस में भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के कार्यशाला व प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यशाला व प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हायाघाट विधानसभा के विधायक डॉ रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि सोशल मीडिया के बिना हमारे जीवन की कल्पना बहुत मुश्किल है। उन्होंने  सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की सभी कार्यकर्ता नमो ऐप डाउनलोड कर उपयोग करें तथा बूथ स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप को भी सक्रिय करें।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि आगामी 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक होने वाले सेवा व समर्पण अभियान के कार्यों को नमो ऐप एवं सोशल मीडिया पर प्रदर्शित एवं प्रचारित करें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को महा टीकाकरण अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा। जिसे भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के सामने रखने का काम करें।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए क्षेत्रिय प्रभारी मुकुंद चौधरी ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए ऐसे कई विकासात्मक कार्य हुए हैं जिनसे कि लोकतंत्र और समृद्ध हुआ है उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए पार्टी के विचारों को जन-जन तक हम आसानी से पहुंचा सकते हैं।

इस कार्यशाला में जिला महामंत्री ज्योति झा लवली जिला उपाध्यक्ष अभयानंद झा ,जिला मंत्री उमेश चौधरी राजेश रंजन ,आईटी सोशल मीडिया के जिला संयोजक पंकज झा ,व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकुर गुप्ता प्रेम कुमार मिश्र रिंकू ,ध्रुव मंडल ,कन्हैया पासवान, संजीव साह, संजीव गुप्ता, विकास चौधरी ,अभिजीत मुखर्जी ,रमण कुमार,संगीत कुमार सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *