36 साल की सेवा के बाद रिटायर हुए एसआई हीरा पासवान, एसएसपी ने किया सम्मानित
संजय मिश्र
दरभंगा
बिहार पुलिस में 36 वर्षों तक सेवा देकर रिटायर हुए सब इंस्पेक्टर हीरा पासवान को दरभंगा के एसएसपी ने बुधवार को सम्मानित किया। पुलिस भवन में हुए सादे और आधिकारिक विदाई समारोह में हीरा पासवान सहित चार पुलिसकर्मियों को सेवा-निवृत्ति के उपरांत फूलमाला, चादर और सेवा प्रशस्ति पत्र देकर विदा किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी जगुनाथ रड्डी जला रड्डी ने कहा, “ चार पुलिसकर्मियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया है। हम उम्मीद करते हैं कि वे स्वस्थ रहेंगे और अपने परिवार के साथ बाकि जीवन का आनंद उठाएँगे।”
सेवानिवृत्त एसआई हीरा पासवान ने कहा, “पुलिस विभाग में 36 वर्षों की सेवा के दौरान कई उतार-चढ़ाव आए। 31 अगस्त 2025 को रिटायर होने के बाद आज एसएसपी द्वारा सम्मानित किया जाना मेरे लिए गर्व का क्षण है। इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूँ।”
उन्होंने आगे कहा कि अब वे शेष जीवन अपने बच्चों और परिवार के साथ बिताना चाहते हैं तथा गृहस्थी चलाने के लिए व्यवसाय करने की ओर कदम बढ़ाएँगे। समारोह के दौरान हीरा पासवान का पूरा परिवार मौजूद था। विदाई के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने एसएसपी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और इस सम्मान समारोह को यादगार बताया।

