प्रतिरोध कैडल मार्च में शामिल दरभंगा के पत्रकार,कहा पत्रकारों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं

दरभंगा । मधुबनी जिला अन्तर्गत बेनीपट्टी के पत्रकार बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाष झा की बर्बर तरीके हुई हत्या पर दरभंगा के पत्रकारों में उबाल है। जिसके खिलाफ में मंगलवार को दरभंगा जिले के पत्रकारो के द्वारा प्रतिरोध कैडल मार्च निकाला गया। जो धरना स्थल से दरभंगा आयुक्त कार्यालय, दरभंगा समाहरणालय होते हुए लहेरियासराय टावर चौक पहुंचा जहां पत्रकारों ने एक सूर में राज्य सरकार एवं मधुबनी पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारे बाजी करते हुए, राज्य सरकार से हत्या की जांच सीबीआई से कराने, मृतक के परिजनो को 20 लाख रूपये की सरकारी मुआवजे, उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने एवं दोषी हत्यारो को फांसी की सजा के साथ साथ पत्रकारो की सुरंक्षा की गांरेटी की मांग की गई। इस प्रतिरोध कैडल मार्च में विवेकानन्द सिंह, देवेन्द्र कुमार ठाकुर, विजय कुमार सिंह, इरफान अहमद, संजय मिश्रा, अफजल खान, संजय सिंह, विनय ठाकुर, दिलीप कुमार झा, अजय राज, विजय भारती, नीरज कुमार राय, राहुल कुमार गुप्ता, आफताव आलम, कौषल झा, आकिव, अविनाष कुमार, रवि कुमार झा, मोसिन अहमद, सतावत अब्बास, रविषंकर झा , लाल बाबू, राजू सिंह, विकास कुमार, एच.एम खान, सुमित झा, रमन कुमार, मिन्नतुल्लाह, धीरेन्द्र मिश्रा, इन्द्र भूषण चौधरी उर्फ चिन्टू, राहुल महतो, त्रिपुरारी झा, मो अब्दुल कलाम उर्फ गुड्डु, जावेद अनवर, प्रभाष रंजन, प्रियाषु कुमार, विवेक मुसकान, पंकज महासेठ, शकिल अहमद, निर्मल पाण्डेय, तुलसी झा, सोनू झा, कौषल कुमार मिश्र, टिंकू कर्ण, जाहिद अनवर आदि दर्जनो पत्रकार शमिल थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *