उप निदेशक जन सम्पर्क ने दीप प्रज्वलित कर किया राष्ट्रीय प्रेस दिवस का शुभारंभ

दरभंगा । समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर सभागार में राष्ट्रीय प्रेस दिवस का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम उप निदेशक, जन सम्पर्क, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा-सह- प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, दरभंगा नागेन्द्र कुमार गुप्ता एवं जिले के पत्रकारों द्वारा दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय प्रेस दिवस का शुभारंभ किया गया।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उप निदेशक, जन सम्पर्क, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा-सह- प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, दरभंगा नागेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि who is not, afraid of media (कौन है, जो मीडिया से भयभीत नहीं हैं) इस विषय पर विचार-विमर्श करने के लिए या अपने विचार रखने के लिए यह विषय निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सबसे पहले मैं दरभंगा जिले के जितने भी संवाददाता हैं, ब्यूरो चीफ हैं, स्थानीय संपादक हैं, चैनल के जो भी जिला प्रतिनिधि हैं, उन सब का हार्दिक स्वागत करता हूँ एवं हार्दिक अभिनंदन करता हूं और राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मैं अपनी शुभकामनाएं भी देता हूं।
उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि मीडिया को चौथा स्तंभ भी कहा जाता है, जिस तरह से सरकार की तीन अंग होते हैं – कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायका, उसी तरह पूरे सिस्टम में एक चौथा स्तंभ भी है – मीडिया, जो कि इन तीनों स्तंभों पर नजर रखती है। मीडिया अपना काम करती है और जो पद धारी हैं, बड़े-बड़े पद पर आसीन हैं उनके द्वारा समय-समय पर प्रेस को, जो उनके द्वारा किया गया है और जो उनके विभाग के द्वारा कार्य किया गया है या उस पद पर आसीन रहते हुए, जो काम उन्होंने किया है, उसे प्रेस के माध्यम से जनता को अवगत कराते हैं।
प्रेस से भयभीत वे नहीं होते हैं, जो अपना काम नियम पूर्वक करते हैं, यूं तो काम करने में जाने-अनजाने में गलतियाँ होती रहती हैं। लेकिन देखा यह जाना चाहिए क्या गलती जान बूझकर की गई है या कार्य करने के दौरान अनजाने में हो गई।
उन्होंने कहा कि जो निर्धारित नियम व प्रक्रिया के अनुसार काम करते हैं, जो दिए गए दायित्व को  बखूबी निभाते हैं, उन्हें प्रेस से डरने की आवश्यकता आवश्यकता नहीं है।
परिचर्चा में भाग लेते हुए वॉइस ऑफ दरभंगा के संपादक अभिषेक कुमार, नव बिहार टाइम्स के ब्यूरो चीफ देवेंद्र कुमार ठाकुर, हिंदुस्तान के संवाददाता विनय ठाकुर, बी.टी.एन. के छायाकार सरफराज आलम, दैनिक जागरण के छायाकार फिरोज, दरभंगा टुडे के संपादक संतोष दत्त झा, ई.टी.वी. भारत के संवाददाता फिरोज, दैनिक भास्कर भास्कर के छायाकार राहुल गुप्ता, उर्दू समाचार पिन्दार के ब्यूरो चीफ इरफान अहमद पैदल, सिटीजन आवाज के बिरौल प्रखंड के संवाददाता संजय कुमार सिंह एवं अन्य जिला व प्रखंड स्तरीय संवाददाताओं द्वारा अपने-अपने सुझाव दिए गए एवं कार्यअनुभव पर परिचर्चा की गयी।
उप निदेशक, जन सम्पर्क, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा-सह- प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, दरभंगा ने मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा परिचर्चा में रखे गये विचारा का स्वागत किया। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा उठाये गये मुद्दों एवं सुझावों पर अमल करने की प्रतिबद्धता प्रकट की।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस में संवाददाता पप्पू सिंह, विनय कांत ठाकुर, मो. मिन्नतुल्ला, मो. लाल बाबू अंसारी, फिरोज अहमद, कैलाश ठाकुर, एम.एच खान, सुमित कुमार झा, रोहित राज, देवेन्द्र कुमार ठाकुर, रवि शंकर झा, विजय कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार, इरफान अहमद पैदल, मो. अब्दुल कलाम उर्फ गुड्डू, संतोष दत्त झा, संजय सिंह, आसिफ शेख, मो. सरफराज आलम, इम्तियाज अहमद, राहुल कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार झा, कौशल झा, अभय कुमार राज, राजू सिंह, नीरज कुमार, अजीत कुमार सिंह, अब्दुल्लाह, आशुतोष कुमार झा, आशीष कुमार राय, संजय मंडल, रमन कुमार दास, अविनाश कुमार, रमेश कुमार शर्मा, इंद्र भूषण चौधरी, धीरेन्द्र मिश्रा एवं मो. फिरोज व अन्य मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *