दरभंगा । बहेड़ा थाना क्षेत्र के हावीभौआर गांव में एक महिला को गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है । मृतिका के भाई धेरुख निवासी राघवेंद्र झा ने बहेरा थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है । थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार श्री झा ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन रानी देवी की शादी हावीभौआर गांव के प्रवीर झा पिता रामकृपाल झा के साथ हुई थी । शादी के समय से ही सास बीना देवी एवं ससुर रामकृपाल झा द्वारा बिभिन्न बहाना बनाकर उन्हें काफी प्रताड़ित किया जा रहा था ।इस बीच उन्होंने 3 बच्चे का भी जन्म दिया । लेकिन गुरुवार को उसकी हत्या गला दबाकर कर दी गई और लाश को गायब कर दिया गया । इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राम आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है । दूसरी ओर मृतिका के भाई राघवेंद्र झा ने बताया कि रानी के मौत के मामले में बहेरा थाना पुलिस की भूमिका काफी संदिग्ध है ।उन्हें कल 3:00 बजे से ही लगातार सूचना दी जा रही है लेकिन पुलिस शाम 7:00 बजे हावीभौर गांव में चक्कर लगाते हुए थाना लौट आई और किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त नहीं होने की जानकारी दी । पुनः जब उन्हें रात 8:00 बजे लाश सड़क के किनारे घर के समीप होने की बात बताई गई तो पुलिस ने सुबह में कार्रवाई करने की बात बताई और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई । लेकिन इसकी सूचना जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक एवं दरभंगा प्रक्षेत्र के आरक्षी महानिदेशक को दूरभाष पर जब इसकी सूचना दी गई उसके बाद पुलिस हरकत में आई और सुबह 8:00 बजे पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंतः परीक्षण हेतु भेजा गया । लेकिन 12:00 बजे तक प्राथमिकी दर्ज करने की कोई सूचना नहीं दी गई है। इस संबंध में जब थानाध्यक्ष से प्राथमिकी संख्या पूछी गई तो उन्होंने न्यायालय से लेने की बात बताते हुए दूरभाष का संबंध विच्छेद कर दिया ।
Posted inFeatured