बाल गृह में हुआ नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन

दरभंगा । स्थानीय बाल गृह/पर्यवेक्षण गृह में बाल अधिकार संरक्षण सप्ताह के पांचवें दिन गुरुवार को बाल दरबार में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप निदेशक, जन-सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता तथा जिला कल्याण पदाधिकारी मदन प्रसाद को बाल गृह के बच्चों ने गुलाब का फूल भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, दरभंगा नेहा नुपूर ने की।
उन्होंने बाल दरबार कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बच्चों को प्रदत्त अधिकारों पर चर्चा की।
नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम बाहर से आए हुए पेशेवर कलाकारों द्वारा किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण को रोकना तथा बच्चों के स्वभाविक विकास में सहयोग करना था। नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का बच्चों ने भरपूर आनंद लिया तथा बच्चों ने भी भाषण, कविता एवं कई मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के अंत में कलाकारों एवं उपस्थित लोगों को धन्यवाद देते हुए सहायक निदेशक नेहा नुपूर ने केक काटकर बच्चों के साथ आनंद का पल व्यतीत किये।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *