सीएम नीतिश कुमार की सोच को गाँव से पगडंडियो तक पहुचाये बिना चैन नही- डॉ अजय चौधरी

सीएम नीतिश कुमार की सोच को गाँव से पगडंडियो तक पहुचाये बिना चैन नही- डॉ अजय चौधरी

दरभंगा ।आपका सेवक आपके साथ कार्यक्रम के तहत बेनीपुर बिधानसभा के जदयू बिधायक डा अजय चौधरी ने बहेडी प्रखंड के इनाई पंचायत के रामपुर, इनाई, बंडिहुलि,पवरा आदि गाँव एवं टोले में पहुचकर आम लोगों से रूबरू होकर समस्याओं की जानकारी ली एवं तत्काल उसके निदान की पहल की। इसके साथ ही उन्होंने प्राथमिक बिद्यालय डीह टोल इनाई का औचक निरीक्षण भी किया एवं शैक्षणिक व्यवस्था से लेकर अन्य गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
खुद को जनता का सेवक बताते हुए बिधायक डा चौधरी ने कहा कि गांधी लोहिया जेपी कर्पूरी तथा अंबेदकर के आदर्शों को जिस तरह से बिहार के सीएम नीतिश कुमार ने अपने राजनीतिक जीवन में आत्मसात किया है सीएम की उसी सोच को बेनीपुर बिधानसभा के हर गाँव चौपाल से लेकर पगडंडियो तक उस धारा तथा सोच को मजबूत बनाये बिना उन्हें चैन नही है। जनता तथा जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद तथा सामंजस्य पर जोर देते हुए बिधायक ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेता जनता के सेवक होते हैं जबकि सामंतवादी तथा साम्राज्यवादी व्यवस्था मे शासन की डोर राजा के हाथों में सन्निहित रहती है। हमारे पुरखों तथा स्वतंत्रतासेनानियों ने जिस लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मारत में पूर्ण सुराज की नींव रखी थी नीतीश कुमार बिहार में उस नैतिक मूल्यों को शतप्रतिशत् कायम कर रहे हैं। बिधायक डा चौधरी ने बेनीपुर बिधानसभा को विकास के मापदंड पर स्थापित करने के अपने संकल्पों को दुहराते हुए कहा कि उनकी स्पष्ट सोच है कि यहां के हर समस्याओं को इमानदारी से निदान करें ताकि सरकार की जनकल्याणकारी। योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक उपलब्ध हो।बिधायक ने सड़क स्वास्थ्य शिक्षा मनोरंजन आधारभूत संरचना, औद्योगिक निवेश के माहौल, रोजगार श्रृजन के साधन सहित अन्य मुद्दों पर बेनीपुर बिधानसभा के सर्वागीण विकास के लिए खुद को समर्पित बताते हुए कहा कि पटना से बेनीपुर बिधानसभा को सड़क कोर नेटवर्क जोडने तथा रेलवे व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए संवंधित बिभागों से पहल शुरू कर दी गयी है जिसका सार्थक परिणाम शिघ्र ही देखने को मिलेगा।
मौके पर युवा जदयू के जिलाध्यक्ष रामशंकर सिंह, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र चौधरी, विजय सिंह, अजित कुमार, कैलाश कुमार, रामविलास सिंह, रामशंकर मंडल,मनोज कुमार सिंह, रामेश्वर प्रसाद सिंह, मनीष कुमार, देवनारायण मंडल,चंदन कुमार, चुन चुन कुमार, रामसुखीत सिंह, रमेश कुमार,रामबाबू सदा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *