स्नातकोत्तर गणित विभाग में डॉ एच सी झा ने दिया योगदान

दरभंगा।स्नातकोत्तर गणित विभाग में प्रोफेसर एन के अग्रवाल का विभागाध्यक्ष के रूप में तीन वर्षों का कार्यकाल पूरा करने के उपरांत नए विभागाध्यक्ष के रूप में सी एम साइन्स कालेज, दरभंगा के डॉक्टर एच सी झा ने अपना योगदान दिया। इस अवसर पर प्रोफेसर अग्रवाल ने डॉ झा का स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने से इनके शैक्षणिक अनुभव का लाभ विश्वविद्यालय को मिलेगा। डॉ अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में लगातार विभाग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का सेमिनार किया है। खासकर प्राचीन भारत का गणित में योगदान पर कई सेमिनार आयोजित किया गया है। विश्वविद्यालय के 50 वे वर्षगांठ के उपलक्ष्य में लगातार 12 महीने तक प्राचीन भारत के गणितज्ञ के योगदान पर सेमिनार आयोजित किये जाने का निर्णय प्रोफेसर अग्रवाल के कार्यकाल में लिया गया है जिसे अब डॉ झा पूरा करेंगे। समसामयिक विषय पर लगातार विभाग के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आज विभाग में डॉ अग्रवाल और डॉ झा ने आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा के कार्य कर इस दिन को ऐतिहासिक महत्व का बना दिया। विभाग द्वारा छात्रों के कल्याण हेतु कुलपति और प्रतिकुलपति , कुलसचिव के दिशा निर्देश के अनुरूप लगातार शैक्षणिक कार्यक्रम किये जा रहे हैं। विभाग द्वारा अन्य शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर कार्य करने की योजना बनाई जा रही है। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ अभिमन्यु और विपुल स्नेही , संजीत कुमार, डॉ सच्चिदानंद, मिथुन कुमार चौधरी, डॉ अभय कुमार झा, प्रणव कुमार चौधरी, गिरीन्द्र मोहन मिश्र, डॉ एजाज अहमद, चौधरी अशोक कुमार सहित कर्मचारियों में बहुर कामती, विष्णु प्रभाकर, सत्येंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *