बाढ़ प्रभावित अंचलों के अंचलाधिकारियों के साथ डी.एम ने की बैठक

दरभंगा। समाहरणालय अवस्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित अंचलों के अंचलाधिकारी एवं अनुमण्डल पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में सभी संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने अंचलों के बाढ़ प्रभावित परिवारों के डाटा को अंतिम रूप से फाइनल कर लें। इसके लिए कल सभी छूटे हुए क्षेत्र में जाँच दल को भेजकर प्रभावित परिवारों के आधार एवं अन्य डाटा संग्रहण कर सोमवार तक आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर निश्चित रूप से प्रविष्टि करवाना सुनिश्चित कर लिया जाए।
साथ ही अंतिम रूप से फाइनल सूची का चेक लिस्ट निकाल कर सर्वेक्षणकर्ता से हस्ताक्षर करवा कर अंचल में संधारित करना सुनिश्चित करेंगे।
इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा सभी को प्रखण्ड एवं पंचायत अनुश्रवण समिति की बैठक भी कर लेने का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्त्ता (राजस्व) विभूति रंजन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर राकेश कुमार गुप्ता, प्रभारी पदाधिकारी (आपदा प्रबंधन) सत्यम सहाय, वरीय उप समाहर्त्ता राहुल कुमार, ललित राही, गौरव शंकर, संस्कार रंजन, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा उपस्थित थे। वहीं सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी बैठक में ऑनलाइन जुड़े हुए थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *