शिक्षकों ने किया नए डीईओ का स्वागत, समस्याओं से कराया अवगत

शिक्षकों ने किया नए डीईओ का स्वागत, समस्याओं से कराया अवगत

शिक्षकों ने किया नए डीईओ का स्वागत, समस्याओं से कराया अवगत

संजय मिश्र
दरभंगा

शिक्षक संघ बिहार का एक शिष्टमंडल नव पदस्थापित डीईओ से मिला और उन्हें शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने दरभंगा के जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्णा नंद सदा का उनके दफ्तर जाकर स्वागत किया। परंपरा के अनुरूप उन्हें पाग, चादर, माला और बुके से अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर नव पदस्थापित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) अवधेश कुमार मौजूद रहे। उनका स्वागत भी पाग, चादर, माला और बुके देकर किया गया। खुशनुमा माहौल में जिले में शिक्षण को सुदृढ़ बनाने और शिक्षकों की समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया गया। संघ सदस्यों ने बताया कि बातें सकारात्मक हुई। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने समस्याओं के निदान का पूर्ण आश्वाशन दिया।

शिष्टमंडल में प्रदेश सचिव आशुतोष चौधरी, जिला सचिव विजय मंडल, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी, कृष्णचंद्र आचार्य, मेराज, इम्तियाज, कामोद यादव, इरशाद, राजू कुमार सिन्हा, विनय कुमार एवम रेजाउल्लाह शामिल रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *