आरटीपीएस काउंटर चालू कराने हेतु डीएम एवं पंचायती राज पदाधिकारी दरभंगा को समाजसेवी काली चरण ने ज्ञापन सौंपा  ।

आरटीपीएस काउंटर चालू कराने हेतु डीएम एवं पंचायती राज पदाधिकारी दरभंगा को समाजसेवी काली चरण ने ज्ञापन सौंपा ।

आरटीपीएस काउंटर चालू कराने हेतु डीएम एवं पंचायती राज पदाधिकारी दरभंगा को समाजसेवी काली चरण ने सौंपा पत्र ।

दरभंगा । जिले बहेड़ी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भच्छी गांव में पंचायत सरकार भवन स्थित आरटीपीएस काउंटर को चालू कराने हेतु समाजसेवी  कालीचरण यादव ने जिलाधिकारी एवं पंचायती राज पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

मौके पर श्री यादव ने कहा कि भच्छी पंचायत के पंचायत भवन में बहुत दिनों से आरटीपीएस काउंटर चालू नहीं होने से ग्रामीण वृद्धजन, महिलाओं, छात्र छात्राओं को आरटीपीएस से संबंधित कार्य के लिए प्रखंड, अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है।

प्रखंड मुख्यालय पंचायत से 10 किलोमीटर की दूरी पर है। भीषण गर्मी के दिनों में जाने में ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिससे पंचायत के ग्रामीणों को जाति/आय/आवासीय / जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड/कन्या विवाह योजना / ईडब्लू०यूएस०/ ई० बी० सी०/ दाखिल खारिज / परिमार्जन / जमिन का रशिद / एल० पी० सी० एवं अन्य महत्व पूर्ण प्रमाण-पत्र के लिए प्रखंड का चक्कर लगाना पड़ता है। जिससे समय और धन दोनों का नुकसान होता है। इसके लिए कई बार सम्बंधित पदाधिकारी को पत्र दिया गया है लेकिन आज तक कोई कार्य नहीं हुआ है। सम्बंधित पदाधिकारी ने जल्द से जल्द चालू करवाने का आश्वासन तो दिया पर आरटीपीएस काउंटर चालू नहीं हुआ।

मौके पर रंजीत कुमार यादव, राम प्रवेश यादव, रामाश्रय यादव सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *