वीर कुंवर सिंह जयंति के अवसर पर मेधावी छात्र छात्रओं को किया गया पुरस्कृत

वीर कुंवर सिंह जयंति के अवसर पर मेधावी छात्र छात्रओं को किया गया पुरस्कृत

दरभंगा। बहेड़ी प्रखण्ड क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पघारी में वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार यादव के द्वारा 2022 के माध्यमिक परीक्षा में विद्यालय से उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल,कापी कलम देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय के छात्र छात्राएं, शिक्षको को ने कुंवर सिंह की छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव कुमार यादव ने किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम रतन दास ने विद्यालय के उत्कृष्ट अंक प्राप्त करनेवाले विद्यार्थियों को अपने जीवन में और अधिक सफल होने कि शुभकामनाएं दी। वहीं शिक्षक नेता धनंजय झा मेधावी छात्र छात्राओं को ग्रामीणों द्वारा सम्मानित करना प्रेरणादायक बताया। पुरस्कृत होनेवाले छात्र हरिकृष्ण साह,कुनाल कुमार, गणेश कुमार, मुस्कान कुमारी,अनिल कुमार यादव, राहुल कुमार यादव, भरत कुमार साह,लक्ष्मण कुमार, साविर आदि थे। मौके पर ग्रामीण संजय यादव, आशुतोष चौधरी, शिक्षक प्रवीण चौधरी,राम कुमार,पिंटु दास, सुधीरा कुमारी,नीलम कुमारी,नीति झा,सपना कुमारी , रेणुका कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *