भच्छी पंचायत में ग्राम सभा का हुआ आयोजन
दरभंगा। बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत भच्छी पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में भच्छी पंचायत के मुखिया नरेश यादव की अध्यक्षता में अमृत महोत्सव के अवसर पर विशेष आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा में 9 बिंदु पर विचार विमर्श किया गया था, जिसमें में दो बिंदु मुख्य रुप से पंचायत के विकास कार्य के लिए चिन्हित किया गया। गत बैठक की कार्यवाही की संपूष्टी एवं ग्राम सभा में सतत् विकास कार्य को उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी,भच्छी पंचायत के ग्रामवासी से हस्तगत करते हुए संकल्प लिया है जो की शुद्धजल, महिला एवं बाल विकास हेतू आदि विषयों पर जागरूक किया गया। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया की पंचायत सरकार भवन में जो भी कर्मी नियुक्त है वह ससमय आकर पंचायत में जो भी कार्य लंबित है उसे दुरुस्त करने की बात कही। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गंगा सागर सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष सत्येन्द्र नारायण सिंह, आवास सहायक राखी कुमारी, कार्यपालक सहायक गौरव यादव, पंचायत सचिव तेज नारायण यादव, किसान सलाहकार मोहन यादव, सामाजिक कार्यकर्ता कालीचरण यादव, विकास यादव, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश कुमार, पंकज यादव, चंदन दास, रंजीत कुमार यादव, विजय यादव, राजा यादव, सुनील यादव, अमीत कुमार, राम सेवक मंडल, राम बाबू दास,अरविंद कुमार यादव, राम प्रवेश यादव, राजेश शर्मा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।