गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत

गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत

दरभंगा।कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर गांव में खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर विस्फोट में दो मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गया।अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने मीडिया को बताया कि नारायणपुर गांव निवासी राधेश्याम राम के घर सुबह 6 बजे में गैस सिलेंडर पर खाना बन रहा था अचानक गैस सिलेंडर के विस्फोट हो जाने से दो मासूम बच्ची मौसम कुमारी उम्र 10 वर्ष, मेहर कुमारी उम्र 8 वर्ष किचन में ही मौजूद थी विस्फोट से दोनों बच्ची की दर्दनाक मौत हो गया ।वही इस घटना में एक बकरी झुलस कर मर गई।इस आग के लपेट में दर्जन भर परोसी का घर जलकर राख हो गया है।विस्फोट इतना बड़ा था कि दूर तक लोगो को आवाज सुनाई दिया। इस घटना पर श्री कुमार ने दुख व्यक्त करते हुए कुशेश्वरस्थान अंचल के सीओ को सूचना देते हुए मांग किया है कि घटनास्थल का जांच कर समुचित मुआवजा पीड़ित परिवार को उपल्ध कराया जाय।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *