दरभंगा।बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष अखिलेश कुमार जैन ने वाणेश्वरी भगवती न्यास समिति के अध्यक्ष पद पर डॉ राम मोहन झा को न्यास समिति के अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है । मनोनीत होने पर न्यास समिति के वरीय सदस्य पवन कुमार झा , कार्यक्रम संयोजक संजीव कुमार झा , फूल कुमार झा , ललित नारायण पासवान , रमाकांत मंडल कोषाध्यक्ष योगेंद्र यादव , रानी झा सहित कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया हैं । कार्यक्रम संयोजक संजीव कुमार झा ने कहा कि विगत 25 वर्षों से अधिक समय से वाणेश्वरी भगवती स्थान का अलख जगाने वाले डॉ राम मोहन झा ने वाणेश्वरी भगवती स्थान के पर्यटन स्थल, वाणेश्वरी भगवती महोत्सव को पर्यटन विभाग के सांस्कृतिक कैलेंडर में शामिल करने व वाणेश्वरी होल्ट सहित कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं।जो स्वागत योग्य है । डॉ झा के मनोनयन से वाणेश्वरी स्थान का और विकास तेज होगा।