दरभंगा। आईरा के जिला अध्यक्ष भवन मिश्रा एवं प्रमंडलीय अध्यक्ष कौशल किशोर कर्ण की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार को लहेरियासराय में बैठक हुई। जिसमें मोतिहारी के सुदर्शन न्यूज़ के दिवंगत पत्रकार मनीष कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया।
मौके पर भवन मिश्रा ने कहा पत्रकार सुरक्षा का सरकारी दावा हवा हवाई है। पत्रकार की सरेआम हत्या कर दिया जाता है और हत्यारा पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। आखिर मोतिहारी पुलिस मनीष के हत्यारे को क्यों नही पकड़ रही है।
वही प्रमंडलीय अध्यक्ष कौशल किशोर कर्ण ने कहा जिस तरह से बिहार में पत्रकारों की हत्या हो रही है यह एक गम्भीर विषय है।पत्रकार की हत्या पर पुलिस की चुप्पी कुछ और ही दर्शा रही है।
कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष दत्त झा ने कहा मनीष कुमार सिंह की हत्यारे को पुलिस जल्द गिरफ्तार नही करती है तो आईरा सड़क उतरेगी। जिला उपाध्यक्ष मोहन चन्द्रवंशी ने कहा सरकार कहती है पत्रकारों पर जुल्म करने वाले बक्शे नही जाएंगे जबकि राज्य में खुलेआम दिनदहाड़े पत्रकार को मौत की नींद सुला दिया जाता है और सरकार कुछ भी बोलने से परहेज करती है।
आखिर मनीष की हत्या करने वाले खुले आम क्यो घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार को न्याय नही मिला तो आईरा सड़क पर उतरेगा।
पत्रकार एकता मंच के प्रेदश कार्यकारी अध्यक्ष अभिनव सिंह ने कहा कि मनीष कुमार सिंह की निर्मम हत्या की गई । यह एक पत्रकार की नही देश की चौथे स्तंभ की हत्या है। कहने के लिए देश में चौथे स्तंभ का दर्जा लेकिन सुरक्षा के नाम पर जीरो। सरकार को पत्रकारों की सुरक्षा की गारंटी देनी होगी।
मौके पर जिला अध्यक्ष भवन मिश्रा,प्रमंडलीय अध्यक्ष कौशल किशोर कर्ण,कार्यकारी जिला अध्यक्ष संतोष दत्त झा,जिला उपाध्यक्ष मोहन चन्द्रवंशी, सूरज कुमार,नीरज कुमार,अशोक कुमार देव्,दिलीप कुमार झा,राहुल कुमार गुप्ता,राजू सिंह, अजित कुमार सिंह,अभय कुमार राज,सरफराज,तुलसी कुमार झा,आशुतोष कुमार झा,रमेश शर्मा,चंदन कुमार मिश्र सहित अनेकों पत्रकार मौजूद थे।