15 अगस्त को लेकर रेलवे प्रशासन सतर्क, सघन जांच अभियान जारी

दरभंगा।रेलवे मुख्यालय से प्राप्त दिशा निर्देश पर आगामी स्वतंत्रता दिवस पर कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए मंडल सुरक्षा आयुक्त समस्तीपुर अरविंद कुमार लाल के द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत रेलवे सुरक्षा बल दरभंगा तथा राजकीय रेलवे पुलिस दरभंगा के द्वारा संयुक्त रूप से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।रेलवे स्टेशन पर उन सभी आने जाने वाले यात्रियों तथा उनके सामानों की वारिकी से चेकिंग की जा रही है।आवक व जावक पार्सल को पूरी तरह से जांच किया जा रहा है।ड्यूटी में तैनात सभी आर. पी.एफ.व जी.आर. पी. के जवानों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है।ट्रेन एस्कार्ट में तैनात सभी जवानों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।दरभंगा से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को चेकिंग कर सुरक्षित पास कराया जा रहा है। सर्कुलेटिंग एवं वाहन पार्किंग क्षेत्र में खडी़ गाडियों को लगतार चेकिंग की जा रही है।क्षेत्राधिकार में रेलवे स्टेशन दरभंगा, लहेरियासराय, सकरी, मधुबनी, जयनगर, व झंझारपुर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि
चेकिंग के दौरान किसी प्रकार का अप्रिय सूचना नहीं प्राप्त हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *