लक्ष्य वोटर की तरफ मुड़ा आरजेडी का फोकस, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की मुहिम में जुटे जिलाध्यक्ष

लक्ष्य वोटर की तरफ मुड़ा आरजेडी का फोकस, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की मुहिम में जुटे जिलाध्यक्ष

लक्ष्य वोटर की तरफ मुड़ा आरजेडी का फोकस, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की मुहिम में जुटे जिलाध्यक्ष

संजय मिश्र
दरभंगा

चुनाव आयोग के एस आई आर यानि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन वाले कदम की गूंज का असर बिहार के प्रतिपक्षी दलों पर हावी है। विपक्ष के सबसे बड़े दल आरजेडी ने वोटर लिस्ट में अपने समर्थकों के नाम की तरफ ध्यान दिया है। तेजस्वी के वायदों को जनता तक पहुंचाने के लिए सभाओं की श्रृंखला आयोजित करने वाले जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव रविवार 3 अगस्त 2025 को अलीनगर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। बड़े पार्टी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के साथ और उनके मार्गदर्शन में अलीनगर के स्थानीय नेताओं और वर्कर्स से विचार विमर्श किया और चुनावी रणनीति पर मंत्रणा की।

जिले में पार्टी वर्कर्स के बीच भरोसे की आवाज कहे जाने वाले उदय शंकर यादव ने खास तौर पर बूथ लेवल वर्कर्स को बुलाया और उनसे बात की। हाल ही में आरजेडी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी ओढ़ने वाले अब्दुल बारी सिद्दीकी की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष ने बूथ लेवल वर्कर्स से उन समर्थकों को चिन्हित करने का टास्क दिया जिनके नाम एस आई आर प्रक्रिया के दौरान वोटर लिस्ट से कटे हैं। कहा गया कि चिन्हित किए गए ऐसे वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट में शामिल करवाने की पहल करें। उदय शंकर यादव ने कहा कि वर्कर्स को बीएलओ से मिलने और उचित नामों को फिर से वोटर लिस्ट में जोड़वाने के अभियान में लगने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के गेम चेंजर वायदों को जन जन तक पहुंचाने में लगे रहने की ताकीद वर्कर्स से की गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *