विदेश (इजरायल) में रोजगार के अवसर उपलब्ध,

विदेश (इजरायल) में रोजगार के अवसर उपलब्ध,

सहायक निदेशक नियोजन अगर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा ने, बिहार राज्य समुद्र पार ब्यूरो, बिहार, पटना के माध्यम से विदेश (इजरायल) में रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए हैं। प्राप्त रिक्तियों के अनुसार, इजरायल में “घर पर देखभाल करने वाले (Home-based Caregiver)” पद हेतु पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम मैट्रिक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही, मध्यवर्ती स्तर की अंग्रेजी भाषा दक्षता आवश्यक है।

अनुभव के तौर पर उन अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने भारतीय प्रशिक्षण संस्थानों से नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, नर्स सहायक या दाई का प्रशिक्षण प्राप्त किया हो अथवा जिनके पास जीडीए/एएनएम/जीएनएम/बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बीएससी नर्सिंग की योग्यता हो। अभ्यर्थियों की ऊंचाई न्यूनतम 1.5 मीटर और वजन कम से कम 45 किलोग्राम होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह लगभग ₹1,61,586 का वेतन, साथ ही मेडिकल इंश्योरेंस, आवास एवं भोजन की सुविधा प्रदान की जाएगी।

आवेदन की कुछ अनिवार्य शर्तों में यह शामिल है कि अभ्यर्थी ने पहले कभी इजरायल में काम न किया हो, न ही उनके जीवनसाथी, माता-पिता या संतान वर्तमान में इजरायल में काम कर रहे हों या वहाँ निवास कर रहे हों। साथ ही, अभ्यर्थी शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ होने चाहिए।

इस संबंध में आवेदन देने की अंतिम तिथि 05 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी जिला नियोजनालय, दरभंगा में उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *