धूम मचा रहा है मेरे बिहार तुझे प्रणाम गीत।

पटना: बिहार के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाने वाला और बिहार की गौरव गाथा को प्रदर्शित करने वाला बिहार प्राइड सॉन्ग मेरे बिहार तुझे प्रणाम मंगलवार की शाम रिलीज किया गया। इस गाने को सूचना जनसम्पर्क विभाग सह जल संसाधन मंत्री संजय झा ने अपने आवसीय कार्यालय पर रिलीज करवाया। इस दौरान मंत्री श्री झा के साथ ओपीजे फिल्म्स के निर्माता ओमप्रकाश झा, निर्देशक मनोज मानव एवं अन्य लोग भी मौजूद थे।

इस गाना के विषय मे जानकारी देते हुए ओपीजे फिल्म्स के निर्माता ओमप्रकाश झा ने बताया कि इसे तैयार करने में करीब तीन महीने का समय लगा। इस दौरान बिहार के ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों के वीडियो एवं जानकारी को इक्कठा किया गया। इसके बाद इसे गीत के रूप में निर्देशक मनोज कुमार ने गढ़ा। इस गीत में श्लोका, कुमार सत्यम एवं विकास झा ने अपने स्वर दिये हैं।

वहीं मंत्री संजय झा ने इस गीत को बनाने केलिए ओपीजे फिल्म्स की पूरी टीम को धन्यवाद दिया और कहा कि इस गीत में वास्तविक रूप से बिहार की ऐतिहासिक पहचान को दर्शाया गया है। उन्होंने इस गीत की सफलता केलिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *