दरभंगा : नकली पुलिस ने महिला प्रोफेसर से उतरवाये गहने, हुए फरार।

दरभंगा: शहर में नकली पुलिस बन एक महिला प्रोफ़ेसर से दिनदहाड़े गहनों की ठगी का मामला सामने आया है। साथ ही यह घटना शहर के बेंता सहायक थाना के सामने सड़क पर घटी। घटना मंगलवार सुबह करीब दस बजे की बतायी जाती है।

घटना की जानकारी मिलते ही बेंता ओपी के थानाध्यक्ष सरवर आलम ने त्वरित कारवाई शुरू की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालाना शुरू किया। हालांकि तत्काल पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला शहर के कटहलबाड़ी मुहल्ला निवासी स्व0 शनिनाथ खन्ना की पत्नी सरिता कुमारी है। वह जाकिर हुसैन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में प्रोफेसर है और घटना के समय वह घर से कॉलेज जा रही थी।

पीड़िता सरिता कुमारी ने बताया कि वह रिक्शे पर बैठी कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान बेंता सहायक थाना के सामने चार लोगों ने उन्हें रोका और गहने पहनकर चलने पर नाराजगी बतायी। उन्होंने खुद को पुलिस बताया। उनमें से एक ने खुद को इंस्पेक्टर बताते हुए सभी गहने उतार कर बैग में रख लेने को कहा। ऐसा नहीं करने पर थाना ले जाने की बात कही। सरिता कुमारी जैसे ही गहने उतारने लगी, उस व्यक्ति ने एक कागज बढ़ा और उसमे रखने को कहा। फिर कागज में गहने मोड़कर महिला को दूसरा कागज थमा दिया।

थोड़ी दूर जाने पर जब उक्त महिला ने कागज खोलकर देखा तो सारे नकली गहने रखे थे। वह दौड़ी दौड़ी बेंता ओपी पहुंची और सारा मामला पुलिस वालों को बताया। इसके बाद पुलिस ने उन उचक्कों की खोजबीन शुरू कर दी गई है ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *