राष्ट्रीय वयोश्री योजना के क्रियान्वयन हेतु जन सेवा केंद्र पर लाभार्थियों का होगा पंजीकरण

दरभंगा।केंद्र के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के हित में कई योजनाएं शुरू की गई हैं। वर्ष 2016 में घोषित राष्ट्रीय वायोश्री योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाना है। जिससे कि दिव्यंगजनों को मुफ्त में जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध कराया जा सके। उपकरण बनाने वाली केंद्र सरकार की सार्वजनिक कंपनी एलिम्को (भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम ) के उप महाप्रबंधक संजय सिंह ने दरभंगा के डीएम को पत्र लिख कर लाभार्थियों के पंजीकरण का आग्रह किया है।

वयोश्री योजना में बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिक को उपकरण देने की सुविधा है। योजना का क्रियान्वयन तीन चरणों में होता है। प्रथम चरण में इेक्ट्रॉनिक और सूचना प्राद्योगिकी मंत्रालय का सीएससी संस्था वरिष्ठजनों का पंजीकरण करवाता है। द्वितीय चरण में जिला प्रशासन के सहयोग से एलिमको ब्लॉक स्तर पर निगम के विशेषज्ञ चिन्हांकन करते हैं। तृतीय चरण में लाभार्थी को निःशुल्क उपकरण दिया जाता है।

जो व्यक्ति लाभ लेना चाहते हैं वे जन सेवा केंद्र में पंजीकरण कराएं। डीएम से अनुरोध किया गया है कि स्थानीय जन प्रतिनिधि का सहयोग लेकर योजना की जागरूकता फैलाएं। पंजीकरण निःशुल्क है। योजना की जानकारी srcitizen_pmu@alimco.in से भी ली जा सकती है।

योजना का लाभ के लिए 60 वर्ष और उससे अधिक आयु हो। आधार कार्ड हो। पात्रता के लिए जिला प्राधिकरण से प्रमाणपत्र या विकलांगता पेंशन कार्ड या बीपीएल राशन कार्ड या मनरेगा कार्ड या किसी भी वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ लेने का प्रमाण पत्र हो।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *