सिरुआ पुरनी पोखर से जल निकासी व्यवस्था के बाद ही हो सड़क निर्माण:-प्रकाश कुमार

दरभंगा।राजद के जिला सचिव सह सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश कुमार ने
कार्यपालक अभियंता,पीडब्ल्यूडी दरभंगा को सिरुआ गांव के पुरनी पोखर से पानी निकासी व गाइड वाल को लेकर आबेदन सौंपा है।
श्री कुमार ने आबेदन देने के बाद मीडिया से मुखातिब हो कर कहा कि मध्य विद्यालय सिरुआ से खैरा गांव होते हुए निमैठी चौक तक पीडब्ल्यूडी के अधीन सड़क निर्माण कार्य हो रहा है ।इस सड़क के निर्माण से पूर्व सिरुआ गांव के पुरनी पोखर से जल निकासी की व्यवस्था एवं गाइड वाल को ऊंचा किए बिना सड़क निर्माण संभव नहीं है। क्योंकि सड़क बन जाने के बाद भी सड़क कमजोर व टूटने का पूरा आशंका रहेगा। अगर पोखरा से जल निकासी व गाइड वाल को ऊंचा कर दिया जाता है तो सड़क पर पानी नहीं लगेगा एवं सड़क निर्माण के बाद सड़क मजबूत और टिकाऊ रहेगा। वर्तमान में पोखरा के पास सड़क पर 2 फीट पानी लगा हुआ है।श्री कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले विभाग का इंजीनियर स्थल निरीक्षण किया है लेकिन किसी ठोस नतीजे पर इंजीनियर नही पहुँचे है।अगर अभी विभाग को आगाह नही किया गया तो ठीकेदार जैसे तैसे सड़क निर्माण कर चले जायेंगे और स्थानीय लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *