राज नारायण झा के सेवा निवृत्त पर निगम कार्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह

दरभंगा।बिहार राज्य पथ परिवहन निगम दरभंगा के कर्मी राज नारायण झा के सेवा निवृत्त के मौके पर निगम कार्यालय के कर्मियों के द्वारा रविवार को देर शाम निगम कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित की गई । इस दौरान निगम के अधिकारी के साथ साथ कर्मी द्वारा राज नारायण झा को पाग, माला,चादर से सम्मानित किया गया और उनके कार्यकाल को यादगार के रूप में चिन्हित किया ।मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक सदानंद झा ने बताया कि निगम में राज नारायण झा यात्री लिपिक कार्यरत समयपाल नियंत्रण कक्ष में कार्यरत थे आज उनका बिदाई समारोह आयोजित किया गया इनका कार्यालय अच्छा रहा है।इस दौरान प्रतिष्ठान अधीक्षक ललन कुमार ठाकुर ने अपने साथ कार्य को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि श्री झा के संबंध में अभी तक जितना कुछ देखने और सुनने को मिल रहा है वह आजकल बहुत कम कर्मियों में पाए जाते हैं ।उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन का कामना किया ।

अपने विदाई समारोह से राज नारायण झा ने अपने मातहत सभी पदाधिकारियों,कर्मयों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों के सफल सहयोग से ही सेवा में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की जा सकती है ।और सरकार ने जिस भरोसे के साथ हम लोगों को जनता की सेवा में समर्पित किया है उस भरोसे पर कायम रहना ही सेवा काल की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है । मौके पर रामाधार झा,बासुकीनाथ झा सहित अभी कर्मी मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *