दरभंगा।जिला प्रवक्ता, टेट एसटेट उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट दरभंगा धनंजय झा ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि
जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा विभा कुमारी के साथ मब्बी ओपी के द्वारा किये गए दुर्व्यवहार और उसपर अभी तक कोई कार्रवाई नही होने पर जिला के शिक्षकों का आक्रोश दिन प्रतिदिन तेज होते जा रहा है। टीईटी एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से अविलम्ब कार्रवाई की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद मण्डल, महासचिव रंजन पासवान, कोषाध्यक्ष शिबली अंसारी, सचिव राजीव पासवान, उपदेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य सोनू मिश्रा आदि ने कहा है कि घटना से समझा जा सकता है की जो पुलिस कर्मी पदाधिकारी को सम्मान नही दे
सकता है वह आम शिक्षकों के साथ कैसा व्यवहार करेगा। जिला प्रवक्ता धनंजय झा ने कहा कि मतगणना केंद्र पर डी. ई. ओ. दरभंगा के साथ अपमानजनक व्यवहार के खिलाफ स्वयं डी. ई. ओ. ने जिलाधिकारी दरभंगा, और अन्य को इस परिपेक्ष्य में लिखित आवेदन दी थी बाबजूद इसके मब्बी थाना प्रभारी पर कोई भी कार्रवाई प्रशासन की ओर से नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण और कुठाराघात का द्योतक है. ज्ञातव्य हो कि जिला स्तर पर शिक्षा महकमा के सबसे वरीय पदाधिकारी होते है डीईओ और उनके साथ दुर्व्यवहार न केवल उनके साथ बल्कि पूरे महकमे के साथ दुर्व्यवहार के समान है। एक थाना प्रभारी को कभी भी मर्यादा नही तोड़नी चाहिए लेकिन उन्होंने सभी मर्यादाओं की सीमाएं लांघ दी है । ऐसे थाना प्रभारी पर विभाग जल्द कार्रवाई करे. यदि अमर्यादित व्यवहार करने वाले पर प्रशासन द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई नहीं की गई तो संघ शीघ्र आंदोलित होने को बाध्य होगा.