कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सुरक्षित रूप से मनाए दीपावली- सिविल सर्जन 

भीड़ भाड़ को देखते हुए विभागीय प्रोटोकॉल को अपनाते हुए कराएं वेक्सिनेशन

दरभंगा । देशभर में दीपावली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में चहल-पहल और भीड़ बढ़ती हुई देखी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ़ त्योहारों का मौसम शुरू होते ही देश में कोरोना के मामलों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों को त्योहार के इस मौसम में कोरोना से विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने कहा विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना महामारी की तीसरी लहर की अभी भी सम्भावना वव्यक्त की जा रही है। इसलिए स्वास्थ्य से समझौता किए बिना दीपावली मनाने के लिए उचित सावधानी बरतना अनिवार्य है। सीएस ने बताया कुछ रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि अगर त्योहारों के मौसम में जरा भी लापरवाही बरती गई तो कोरोना एक बार फिर से उग्र रूप ले सकता है। इसलिये कोरोना से बचाव करते हुए दीपावली के त्योहार को मनाया जा सकता है।

सोशल डिस्टेंसिग का रखें ध्यान:

डॉ सिन्हा ने कहा दीपावली के लिए खरीदारी करना हो या त्योहार मनाना, सभी लोगों को हमेशा सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखना होगा। दीपावली के मौसम में बाजारों में भीड़ बढ़ जाती है, ऐसे में सोशल डिस्टेंसिग के नियमों का पालन करते हुए कोरोना से सुरक्षित रहा जा सकता है। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए एक दूसरे से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखें और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

मास्क है जरूरी:

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती उपायों में मास्क लगाना सबसे आवश्यक है। यह न सिर्फ आपको कोरोना से सुरक्षित रखेगा साथ ही  पटाखों से निकलने वाला धुंए से होने वाले खतरे को भी कम करने में सहायता करेगा। बाजार जाते समय या दीपावली मनाते वक्त हमेशा मास्क लगाकर रखें।

हाथों की स्वच्छता का रखें ख्याल:

त्योहारों के इस मौसम में हाथों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। विशेषकर बाजार में सामान खरीदने के बाद या लोगों से मिलने के बाद हाथों को अल्कोहल युक्त सैनिटाइज़र से अच्छी तरह से साफ करें। एक बात का ध्यान रखें कि सैनिटाइज़र अत्यधिक ज्वलनशील होते हैं, ऐसे में मोमबत्ती या दीया जलाने से पहले सैनिटाइज़र न लगाएं।

वैक्सीनेशन जरूर कराएं:

कोरोना के इस दौर में सुरक्षित रहने के लिए वैक्सीनेशन सबसे आवश्यक है। दीपावली के मौसम में भीड़-भाड़ बढ़ जाती है, ऐसे में इससे पहले ही टीकाकरण करा लें। टीकाकरण आपको कोविड-19 की गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने में मदद करेगी। जिन लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है उन्हें भी दीपावली में कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन करना चाहिए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *