ब्राह्मण  फेडरेशन ने मुझे जो जिम्मेवारी दी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे-अनुराग ठाकुर

दरभंगा । रविवार को ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक बेनीपुर प्रखण्ड के आशापुर में जिलाध्यक्ष डॉ0 प्रभाकर झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के जाने माने व्यवसायी सह समाजसेवी अनुराग ठाकुर ने विधिवत रूप से ब्राह्मण फेडरेशन की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही उन्हें फेडरेशन के बेनीपुर अनुमंडल का प्रभारी भी नियुक्त किया गया।

ब्राह्मण फेडरेशन की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत अनुराग ठाकुर ने फेडरेशन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि फेडरेशन ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।

बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने कहा कि फेडरेशन द्वारा आर्थिक आधार पर जनगणना एवं आरक्षण की मांग को लेकर लगातार मुहिम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज बेनीपुर में भी बैठक आयोजित हुई। अनुराग ठाकुर के जैसे व्यक्तित्व के जुड़ने से निश्चित रूप से संगठन मजबूत होगा।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 उदभट मिश्रा ने समाज के सभी प्रबुद्ध जनों से ब्राह्मण हित केलिए संगठन के मुहिम से जुड़ने एवं सहयोग करने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान कार्यक्रम का संचालन देवकुमार झा एवं धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता सुरेंद्र चौधरी ने किया।

इस अवसर पर कैलाश चौधरी, प्रो0 फूलबाबू टेक्ट्रिया, गोपाल चौधरी, प्रदीप ठाकुर, आनन्द चन्द्र झा उर्फ पप्पू, संतोष झा, राम पदारथ ठाकुर, महेश झा, उगन झा, पवन ठाकुर, अशोक ठाकुर, मनोज मिश्र, हरिदर्शन झा, मुकुंद मिश्र, गोविंद झा आदि भी उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *