मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त,दर्जनों गांव बना झील

दरभंगा।बेनीपुर प्रखण्ड क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जलजमाव से ग्रामीण क्षेत्रों सहित नगर परिषद क्षेत्र में नारकीय जीवन स्थिति उत्पन्न हो गई है ।सभी मुख्य सड़कों पर जलजमाव के कारण लोगों का चलना दूभर हो गया है। प्रखंड क्षेत्र को कौन कहे नगर परिषद के क्षेत्र के प्रखंड एवं अनुमंडल कार्यालय परिसर जहां सरकार के 2 दर्जन से अधिक सरकारी कार्यालय अवस्थित हैं  जलजमाव के कारण अस्तव्यस्त बना हुआ है। जो ना केवल सरकार के सात निश्चय योजना अंतर्गत गली नाली योजना का पोल खोल रही है बल्कि प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर पर बैठे अधिकारियों की अकर्मण्यता को भी स्पष्ट रूप से परिलक्षित कर रही है। ज्ञात हो कि वर्तमान वर्ष में हुई अतिवृष्टि के कारण किसानों का तो जीना मुहाल है ही ऊपर से ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नगर परिषद् क्षेत्रों में भी सड़क से पैदल चलना कौन कहे गाड़ी से चलना भी दूभर बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों के सज्जनपुरा ,महिनाम ,पोहड्डी ,जड़ीसो , माधोपुर, बाथो रढ़ियाम,  शिवराम ,तरौणी ,हरिपुर हावभौआर,  रमोली ,सझुआर पंचायत के कमोबेश सभी गांव के ग्रामीण सड़कों पर घुटनों तक पानी एवं कीचड़ जमा हुआ है। साथ ही नगर परिषद क्षेत्र के चौगामा ,बसुहाम ,बहेरा ,आशापुर , बेनीपुर , करहरी के साथ-साथ प्रखंड मुख्यालय परिसर एवं अनुमंडल मुख्यालय परिसर झील का नजारा प्रस्तुत कर रही है  ा गत सप्ताह स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन को लेकर नगर परिषद द्वारा उक्त परिसर से जल निकासी पंपिंग सेट द्वारा तो कर दी गई लेकिन जल निकासी के अभाव में पूर्वत वही स्थिति बनी हुई है। जो बरसात का मौसम बीतने के बाद पानी के जलजमाव से सड़ांध उत्पन्न कर महामारी का स्वरूप धारण करने की पूर्ण संभावना है। जबकि उक्त परिसर में अनुमंडल स्तरीय आधे दर्जन कार्यालय के साथ-साथ व्यवहार न्यायालय ,उपकारा एवं अस्पताल अवस्थित है। जबकि प्रखंड स्तर में भी आधे दर्जन प्रखंड स्तरीय से लेकर जिला स्तरीय कार्यालय अवस्थित है। लेकिन जलजमाव ने लोगों को परिसर में घुसने पर लगाम लगा दी है। जिससे कि ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नगर परिषद क्षेत्र तक में सरकार द्वारा सात निश्चय योजना अंतर्गत  गली एवं नाली निर्माण पर बहाए गए सैकड़ों करोड़ रुपए का प्रत्यक्ष प्रमाण प्रस्तुत कर रही है । इस संबंध में पूछने पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा बताते हैं कि वर्तमान समय में बारिश का मौसम चल रहा है बरसात के बाद नगर परिषद को परिसर में मिटटी भराई एवं जल निकासी नाला निर्माण का निर्देश दे दिया गया है।अधिकारी कह रहे हैं नाला निर्माण का निर्देश दिया है जबकि नगर परिषद क्षेत्र के बहेड़ा बाजार से पहले बहेड़ी जाने वाले मुख्य सड़क के किनारे नाला निर्माण कराया जा रहा है इस भीषण वारिस में नाला निर्माण कितना गुणवत्तापूर्ण होगा आप स्वतः अंदाजा लगा सकते है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *