दरभंगा।बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र के तरौनी पंचायत अंतर्गत फर्जी ढंग से जन वितरण प्रणाली का दुकान दिल्ली में रहकर गांव में संचालित करने का मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है । जिला पदाधिकारी त्यागराजन एसएम के निर्देश पर अपर समाहर्ता विभागीय जांच के नेतृत्व में 3 सदस्यी जांच टीम बेनीपुर पहुंचकर विस्तृत जांच पड़ताल कर रही है । ज्ञात हो कि तरौणी पंचायत के जन वितरण विक्रेता अनिल कुमार झा के विरुद्ध उक्त पंचायत के ही परमानंद झा ने वर्ष 2017 में ही आवेदन देकर दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करते हुए फर्जी ढंग से गांव में जन वितरण का दुकान संचालित करने का आरोप लगाया था । जिसके संबंध में कार्रवाई के बदले उक्त डीलर को विभिन्न स्तरों पर क्लीन चिट देते हुए। अन्य निलंबित डीलरों का भी खाद्यान्न आपूर्ति की जिम्मेवारी दी जाती रही है । लेकिन शिकायतकर्ता श्री झा ने उक्त मामले को लेकर स्थानीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय से लेकर जिला ,प्रदेश एवं केंद्रीय मंत्रालय स्तर पर भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है । लेकिन आज तक शिकायत के बाद शिकायत के निवारण के बदले आरोपित डीलर द्वारा शिकायतकर्ता को ही प्रताड़ित किए जाने का मामला कई बार प्रकाश में आ चुका है । उनके विरुद्ध कई फर्जी मामले बहेरा थाना में दर्ज की जा चुकी है जो बरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा गलत साबित की जा चुकी है । वर्तमान समय में जिला पदाधिकारी त्यागराजन ने विभागीय जांच उप समाहर्ता अखिलेश प्रसाद सिंह , बेनीपुर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनोज कुमार पवन और अपर समाहर्ता कंचन कुमारी को इसकी जांच के लिए बेनीपुर भेजा गया । तीनों पदाधिकारी ने दोनों पक्षों को नगर परिषद कार्यालय में आमने-सामने बैठाकर विस्तृत जांच की जिसमें दोनों पक्ष अपना अपना पक्ष रखा । इस संबंध में पूछने पर विभागीय जांच अपर समाहर्ता श्री सिंह ने बताया कि जांच कई बिंदुओं पर किया जाना है शिकायतकर्ता द्वारा जो तथ्य प्रस्तुत किए गए हैं वह काफी गंभीर हैं । उन्होंने निजी कंपनी में नौकरी के दौरान भारतीय आयकर विभाग द्वारा टीडीएस कटौती का भी सबूत प्रस्तुत किया है साथ ही कई अन्य सबूतों के साथ साथ भाई द्वारा फर्जी हस्ताक्षर का भी आरोप लगाया गया है जो जांच का विषय है और जांच अभी जारी है ।