काउंसलिंग में आए शिक्षक अभ्यर्थियों ने अनियमितता का लगाया आरोप, डीएम से लगाई हस्तक्षेप की गुहार

दरभंगा।शिक्षक काउंसलिंग में हेर फेर का विवाद थमता नजर नहीं आता। लेन देन, कम अंक वालों को पहले मौका दे देने से लेकर तमाम तरह के आरोप दरभंगा के शिक्षा महकमा पर लगे। ताजा विवाद जिले के गौरा बौराम से आया है।

काउंसलिंग में चयन कई अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को डी ई ओ और डीएम से मुलाकात की।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि उनकी काउंसलिंग रद्द किए जाने की बात कही जा रही है। उनसे कहा जा रहा है कि अपने कागजात वापस ले जाएं। लेकिन लिखित में कुछ नहीं कहा जा रहा है।

डीएम को दिए आवेदन के अनुसार गौरा बौराम के लोहिया विद्यालय में 07-08 – 21 को अभ्यर्थी जमा हुए। इनका कहना है कि एनआईसी पोर्टल में फाइनल लिस्ट के अनुसार लोगों के नाम पुकारे गए। वे कहते हैं कि काउंसलिंग के समय कोई गड़बड़ नहीं दिखी।

निर्धारित तिथि को 43 अभ्यर्थियों का काउंसलिंग होना था। जिसमें निर्धारित समय तक 17 का काउंसलिंग हुआ। समय खत्म होने पर 3 महिला अभ्यर्थी काउंसलिंग हो रहे भवन के प्रांगण में प्रवेश कर जबरन काउंसलिंग करवाना चाह रहे थे। लेकिन अधिकारियों ने कहा कि छूटे हुए लोगों का अगली तिथि को काउंसलिंग करवाया जाएगा। मीडिया में भी उस केंद्र पर नियम के अनुसार काउंसलिंग की बात आई थी।

अभ्यर्थियों का कहना है कि बाद में विभाग के लोग तरह तरह की बात कह रहे हैं। डीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मामले को देखेंगे। सब कुछ नियमानुसार होगा। डीएम से मिलने वालों में मीनाक्षी कुमारी, प्रीति कुमारी, संदीप चौबे, कुमारी सरिता, ज्योति रंजन शामिल थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *