दरभंगा।बाढ़ पीडीतों के सहायता हेतु देवराम अमैठी के मुखिया संजीदा खातून के अध्यक्षता से आमरण-सत्याग्रह शुरू किया गया। सत्याग्रहीयों को संबोधित करते हुए हिन्द स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार झा बबलू कहा कि स्थानीय प्रशासन बेनीपुर अंचल के बाढ़ पीड़ितों के साथ हकमारी कर रही है ।बेनीपुर अंचल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है।हर वर्ष तवाही आती है ।अंचल प्रशासन बिना स्थल जांच किये सूची तैयार कर भेज देती है जिससे बहुत बाढ़ पीड़ित सहायता से बंचित हो जाता है।जैसे ही आमरण अनशन शुरू हुआ एसडीओ बेनीपुर अनशन स्थल पर पहुँच वार्ता किया और विश्वास दिलाया की पांच दिनों के अंदर सभी बाढ़ पीड़ितों को उनके हक का सहायता उन्हें दिया जाएगा।आश्वासन मिलने के बाद मुखिया संजीदा खातून समेत सभी अनशन कारी अनशन समाप्त कर दिया।
Posted inFeatured