दरभंगा। जिला के बहादुरपुर प्रखंड के रामभद्रपुर पंचायत अंतर्गत श्रीदिलपुर में 75 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामभद्रपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह भूमिदाता सह निर्माता पं० कालीकांत ठाकुर की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व विधान परिषद प्रो० विनोद चौधरी ने झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान का आयोजन हुआ।
अपने संबोधन में प्रो० विनोद चौधरी ने सबसे पहले स्वतंत्रता आंदोलन को याद किया। स्वतंत्रता आंदोलन में देश के वीर सपूतों के इतिहास, त्याग, तपस्या व बलिदान पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि देश के आजादी के प्रति वीर सपूतों का लगभग 200 वर्षों का संघर्ष है। जिनके बदौलत आज हम आजाद भारत में रह रहे हैं। उन सबको मैं शत-शत नमन करता हूँ।
आगे उन्होंने कहा कि मेरे जीवन का यह सबसे गर्व का पल है कि आज ऐतिहासिक क्रांतिस्तंभ श्रीदिलपुर में झंडोत्तोलन करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है जिस जगह स्वयं देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू संग कई बड़े स्वतंत्रता सेनानी आ चुके हैं। ये वो जगह है जहां अगस्त क्रांति से लेकर अंग्रेजों से लड़ाई लड़ने के लिये जिला के स्वतंत्रता सेनानियों का मंत्रणा हुआ करता था। इसके उद्धार के लिये मैंने विधान परिषद में भी अपने कार्यकाल में सवाल उठाया था। यहां झंडोत्तोलन दरभंगा जिला के लिये भी गर्व का पल है।आज श्रीदिलपुर के युवाओं के साथ-साथ रामभद्रपुर पंचायत के उन तमाम युवाओं को बधाई देता हूँ जिन्होंने इनके कायाकल्प का बीड़ा उठाया है। हम सब इसके कायाकल्प के लिये आपसबों के साथ हैं।
रामभद्रपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह भूमिदाता सह निर्माता पं० कालीकांत ठाकुर ने स्वतंत्रता आंदोलन में बलिदान देश के नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और आजादी के महत्व को समझाते हुए युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि आजादी के मूल्य को समझें। राष्ट्र धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है। राष्ट्र निर्माण में युवा पीढ़ी निभाये अपनी अहम भूमिका निभाएं। आपके उज्ज्वल भविष्य पर ही देश की नींव टिकी हुई है।
आगे ऐतिहासिक क्रांतिस्तंभ के निर्माण में निमैठी के चर्चित पत्रकार स्व० ब्रज नंदन लाल व रामभद्रपुर के उमाशंकर झा के सहयोग व अहम योगदान की चर्चा की और बताया कि उनके योगदान के बिना इस ऐतिहासिक स्थल का कल्पना नहीं किया जा सकता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद प्रो० विनोद कुमार चौधरी, पूर्व मुखिया सह भूमिदाता पं० कालीकांत ठाकुर, ग्रामीण हरिश्याम ठाकुर व सर्वश्रेष्ठ एंकर के लिये रमन जी ठाकुर को मिथिला के पाग व चादर से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय स्तर की आईआईटी जी मेंस के प्रथम फेज में 99.78 परसेंटाइल अंक लाने के लिये जतिन ठाकुर को “श्रीदिलपुर रत्न अवार्ड 2021” देकर प्रो० विनोद कुमार चौधरी ने सम्मानित किया। जतिन के जी एडवांस की तैयारी में व्यस्तता के वजह से यह पुरुस्कार उनके पिताजी हरिश्याम ठाकुर ने दिल्ली से आकर प्राप्त किया। इस मौके पर जतिन का ऑनलाइन संबोधन भी हुआ।
इस मौके पर 12 अगस्त को संयोजक हरिओम झा द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता के टॉपरों को भी मुख्य अतिथि प्रो० चौधरी ने अवार्ड देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में राघवेंद्र झा, दीन बंधु ठाकुर, कमलनाथ ठाकुर, राज नंदन ठाकुर, मदन ठाकुर, पवन ठाकुर, ब्रह्मनंद ठाकुर, बिमल ठाकुर, आनंदपुर कालेज के देवेंद्र कुमार चौधरी, नारायण झा, रमन जी ठाकुर, रघुनाथ ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, महेंद्र झा, माधवेंद्र ठाकुर, कन्हाई झा, मुकेश ठाकुर, नवल ठाकुर, टिक्कू ठाकुर, रजनीकांत ठाकुर, साकेत ठाकुर, तरुण मंडल, हरेराम ठाकुर, श्याम झा, उषाकर ठाकुर, डॉ० चंदन ठाकुर, राजीव चौधरी, रामलखन झा, पंकज झा, हरिओम झा, ईश्वर झा, श्रीराम ठाकुर, गौरव झा, विकास ठाकुर, गौरव ठाकुर, भवेश ठाकुर, लल्ला ठाकुर, दिलखुश ठाकुर, अभिलाष ठाकुर, संदीप ठाकुर, मंदीप ठाकुर, शिवम ठाकुर, प्रभाकर ठाकुर, राहुल ठाकुर, सौरभ ठाकुर, बिट्टू ठाकुर, हर्ष ठाकुर व कन्नू ठाकुर आदि सहित इलाके के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Posted inFeatured