दरभंगा। पंचायत सरकार भवन भच्छी व पंचायत भवन उज्जैना में झंडोत्तोलन पंचायत के मुखिया मणि कांत यादव के द्वारा किया गया ।झंडोत्तोलन के समय पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, उप मुखिया सहित ग्रामीण मौजूद थे।मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि
हमें यह याद रखना चाहिए कि यह आजादी हमें आसानी से नहीं मिली है बल्कि कितनी कुर्बानियों, बलिदानों और शहादतों के बाद यह आजादी हमें प्राप्त हुई है। आगे उन्होंने कहा कि हमें उन महापुरुषों को हमेशा याद रखना चाहिए जिनकी वजह से हमें यह आजादी मिली है। विवेकानंद को याद करते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी ने भी दुनिया को यही बताया कि जो देश और समाज अपने महापुरुषों को याद नहीं रखता उसका वजूद कालांतर में खत्म हो जाता है। यह देश अपनी समरसता, सहिष्णुता और सतरंगी छटा के लिए जाना जाता है, हमें इसे हमेशा कायम रखना है। उन्होंने इस ‘अमृत वर्ष’ को आत्ममंथन का वर्ष बताया और कहा कि हमें यह विचार करना चाहिए कि पिछले 75 वर्षों में हमने कितनी उपलब्धियाँ हासिल की और कितनी छूट गयी हैं।
मुखिया मणिकांत यादव के द्वारा एक अनोखा पहल करते हुए बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए गुड इंग्लिश बुक और सामान्य ज्ञान की किताब वितरण किया।
Posted inFeatured