बेनीपुर -मैं वह चिराग हूं जो तूफानों से चलता हूं अपने वतन के खातिर सीना तान के चलता हूं और मुझे क्या मारेंगे यह मेरे दुश्मन बसाकर सीने में हिंदुस्तान चलता हूं के उद्गार के साथ प्लस टू जयानंद उच्च विद्यालय बहेड़ा में 75 वाँ स्वतंत्रता दिवस कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाया गया। झंडोत्तोलन कार्यक्रम में इस विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने कहा कि करोना संकट के कारण छात्रों की पढ़ाई अवरुद्ध हो गई है लेकिन इस क्रम में ऑनलाइन के माध्यम से कुछ पढ़ाई हुई है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के सभी छात्रों को इसका लाभ नहीं प्राप्त हुआ। इस विश्वव्यापी आपदा से हमें दुख है कि छात्रों को प्रत्यक्ष रूप से मानसिक विकास नहीं हो सका फिर भी हम शिक्षकों का प्रयास है कि संकट से का सामना करते हुए पुनः शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाया जाए छात्रों में किताबी ज्ञान के अलावा व्यवहारिक ज्ञान आवश्यक है। इस विद्यालय में स्मार्ट क्लास के माध्यम से छात्रों का चहुमुुॅखी विकास करने का प्रयास किया जा रहा है। छात्र के विकास के लिए आवश्यक है कि शिक्षकों के संपर्क में रहें ताकि अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सके। इस कार्यक्रम में साहित्य मल्लिक और अर्चना झा ने छात्रों के साथ राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक उपस्थित थे। मंच संचालन राजेश कुमार के द्वारा किया गया।
Posted inFeatured