महिला प्रोद्योगिकी संस्थान परिसर में प्रदेश सह मंत्री पूजा कश्यप के नेतृत्व में हुआ बैठक

दरभंगा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नारी सशक्तिकरण एवं महिला प्रोद्योगिकी संस्थान (डब्ल्यू.आई. टी.) के सुदृढ़ीकरण को लेकर आगामी 30 जुलाई 2021 को ” छात्रा संसद ” का आयोजन होना है इस हेतू आज महिला प्रोद्योगिकी संस्थान परिसर में प्रदेश सह मंत्री पूजा कश्यप के नेतृत्व में बैठक हुआ।

जिसमें महिला प्रोद्यौगिकी संस्थान के सुदृढ़ीकरण एवं नारी सशक्तिकरण के संदर्भ में माननीय विधानसभा अध्यक्ष, विधान परिषद सभापति एवं मुख्यमंत्री बिहार को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजा गया। पत्र के माध्यम से निवेदन किया गया कि संपूर्ण बिहार में एकमात्र इस महिला प्रौद्योगिकी संस्थान को संजीवनी प्रदान करने इसके मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाकर यहां के छात्राओं को आईआईटी जैसे दक्षता हासिल करने का एक मौका मिले। मुख्यमंत्री बालिका शिक्षा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित अलग अलग योजनाओं से छात्राओं के सपनों को साकार करने का इक मौका दिया गया है इसे राष्ट्रीय फलक पर बढ़ाने का मौका दे नाकी इसे खत्म करने की साजिश रची जाए। इस हेतु तीस जुलाई को सदन में चर्चा परिचर्चा कर हल निकाला जाए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 30-7-2021 को होने वाली छात्रा संसद में मिथिला क्षेत्र के सभी विधायक, विधान पार्षद को पत्र के माध्यम से आगामी 26 जुलाई 2021 से शुरू होने वाले विधानसभा एवं विधान परिषद के कार्यवाही में महिला प्रोद्यौगिकी संस्थान के सुदृढकरण हेतु प्रश्नोत्तरी कर इस संस्थान के सुदृढ़ीकरण के लिए निर्णायक प्रस्ताव सदन में पारित करवाने का आग्रह किया गया।
बैठक में निवर्तमान छात्र संघ महासचिव प्रीति कुमारी, नगर छात्रा प्रमुख अभिलाषा कुमारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रिया सिंह, सीमा रानी अंकिता कुमारी समय दर्जनों छात्राएं उपस्थित थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *