दरभंगा। संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों तथा समाज में आधी आबादी के समग्र उत्थान के लिए दरभंगा तथा मधुबनी की गैर राजनीतिक महिलाओं के द्वारा 5 सितम्बर को मिथिलांचल की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा से आंदोलन का शंखनाद किया जायेगा।
इस संबंध में उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए कार्यक्रम की नेतृत्वकर्ता अनुपम झा ने बताया कि 5 सितम्बर को दरभंगा रेडियो स्टेशन के समीप सीतायन के सभागार में दरभंगा-मधुबनी जिला में विभिन्न गैर राजनीतिक फ्रंट पर सामाजिक आंदोलन चलाने वाली प्रगतिशील तथा जागरूक महिलाओं का संयुक्त यशस्विनी संस्था के बैनर तले एक दिवसीय सम्मेलन होगा। जिसमें शिक्षा, संवैधानिक अधिकारों, बाल विवाह, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या जैसे मुद्दों को लेकर आंदोलन की शुरुआत की जायेगी।
श्रीमती झा ने बताया कि यह कार्यक्रम अपने आप में एक उदाहरण साबित होगा जहाँ विभिन्न मुद्दों पर काम करनेवाली महिलाओं का वैचारिक स्तर पर आपस में संवाद कायम होगा। श्रीमती झा ने बताया कि यह सम्मेलन दरभंगा से शुरू होकर बिहार के सभी जिलों तथा प्रखंड स्तर पर आयोजित की जायेगी।