लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए “फिट इंडिया फ्रीडम रन” कार्यक्रम का होगा आयोजन

दरभंगा। जिले के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों पर जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकता उत्पन्न करने के लिए फिट इंडिया फ्रीडम रन-0:2 के अन्तर्गत दौड़ का आयोजन किया जाना है। 13 अगस्त से 2 अक्टूबर के बीच आयोजित कराने का निर्णय स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा लिया गया है। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने पत्र जारी कर सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।

जारी पत्र में कहा गया है कि धावक अपना पंजीकरण फिट इंडिया पोर्टल पर फ्रीडम अन्तर्गत कर सकते हैं । दौड़ को शहर के प्रतिष्ठित जाने माने स्थलों के इर्द गिर्द आयोजित किया जा सकता है। इस कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन किया जाना अनिवार्य है। इसका प्रतिवेदन ऑनलाइन पोर्टल पर किया जाना है। प्रतिभागी अपना इस कार्यक्रम में भाग लेने से संबंधित प्रमाण-पत्र पोर्टल पर से डाउनलोड कर सकते हैं । आयोजित किये गये कार्यक्रम एचडब्ल्यूयूसी
पोर्टल पर अपलोड किया जाना अनिवार्य है।

“स्वस्थ और फिट भारत” की आकांक्षा के उत्साह:
निवारक और प्रोत्साहक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के साथ सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज हमारे सभी प्रयासों का प्रमुख उद्देश्य बना हुआ है। “स्वस्थ और फिट भारत” की आकांक्षा के उत्साह में यह कार्यक्रम किये जाने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों के माध्यम से व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के प्रावधान के संपूर्ण सरगम के माध्यम से स्वास्थ्य गतिविधियों के माध्यम से निवारक और प्रोत्साहक स्वास्थ्य देखभाल जारी है और यह वास्तव में खुशी की बात है कि सरकार की विभिन्न पहलों के साथ स्वास्थ्य गतिविधियों को संरेखित करना जारी रखा है और इससे पहले उन्होंने भारी जनभागीदारी के साथ उत्साह और जोश के साथ विभिन्न कल्याण गतिविधियों का संचालन किया है।

स्वस्थ समाज के निर्माण में फिटनेस बेहद जरूरी:

सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को दैनिक जीवन में फिटनेस को अपनाना होगा। स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। इससे दौड़ का महत्व और भी बढ़ जाता है। आपकी हर बीमारी का इलाज आप खुद हैं, जो नियमित योग व व्यायाम से ही संभव है। आजकल गलत खानपान व रहन सहन के तरीके में बदलाव से ज्यादा बीमारियां हो रही हैं । योग के माध्यम से हम उन बीमारियों पर काबू पा सकते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *