महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह की जयंती पर माधवेश्वर परिसर में होगा पूजा पाठ व हवन

दरबार हॉल में मुख्य कार्यक्रम होगा आयोजित

दरभंगा।संस्कृत विश्वविद्यालय के संस्थापक महाराजाधिराज सर कामेश्वर सिंह की जयंती कल यानी शनिवार को मनाई जाएगी। विश्वविद्यालय परिवार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले महाराजाधिराज के समाधि स्थल माधवेश्वर परिसर में सुबह साढ़े नौ बजे उनकी स्मृति में पूजा पाठ व हवन आदि किया जाएगा। वहीं दोपहर विश्वविद्यालय के दरबार हॉल में कुलपति डा0 शशिनाथ झा की अध्यक्षता में वृहत कार्यक्रम होगा।
उक्त जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव-प्रथम निशिकांत ने बताया कि डॉ0 सत्यवान कुमार के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे मिथिला विश्वविद्यालय के मैथिली विभाग के प्रध्यापक डॉ0 शांतिनाथ सिंह ठाकुर। महाराजाधिराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मंगलाचरण से शुरू होनेवाले उक्त कार्यक्रम में कुलगीत व विशेष व्याख्यान होगा। प्रतिकुलपति, वित्तीय परामर्शी, कुलानुशासक, अध्यक्ष छात्र कल्याण, कुलसचिव समेत अन्य पदाधिकारी व सभी कर्मी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय परिवार ने पूरी तैयारी कर ली है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *