देवकुली जगरनाथपुर पंचायत से अभिषेक मिश्र उर्फ बमबम मुखिया पद पर परचम लहराया

देवकुली जगरनाथपुर पंचायत से अभिषेक मिश्र उर्फ बमबम मुखिया पद पर परचम लहराया

दरभंगा। जिले के बिरौल प्रखंड क्षेत्र के देवकुली जगरनाथपुर पंचायत की कमान पहली बार अभिषेक मिश्र उर्फ बमबम को मतदाताओं ने कमान संभालने का मौका दे दिया है ।मुखिया पद के विजेता अभिषेक मिश्र उर्फ बमबम ने बताया कि पंचायत के मतदाताओं ने मुझे मुखिया पद पर मतदान कर जिताया है।मैं सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास नारों के चुनाव लड़ा और इसी नारों के साथ पंचायत का विकास करूंगा ।किसी के साथ कोई भेदभाव नही करूंगा।चुनाव प्रचार के दौरान विरोधियों ने मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन पंचायत के मतदाता ने अभिषेक द्वारा किये गए काम को मतदाताओं ने याद रखा और मुझे इस बार पंचायत का कमान मेरे हाथों में सौंपा दिया है जिस पर मैं खड़ा उतरने का हरसम्भव प्रयास करूंगा।मीडिया ने पूछा कि आप चुनाव प्रचार के दौरान जिन जिन मुद्दों पर आपने वोट मांगा क्या उस मुद्दे पर खड़ा उतरेंगें तो उन्होंने कहा सरकार द्वारा जो भी योजना पंचायत को उपलब्ध कराएगा उसे शत शत प्रतिशत पंचायत में उतारने का काम करूंगा। मुझसे जितना विकास सम्भव है उतना करूंगा। जीत पर पंचायत के समीम सहित दर्जनों लोगों के साथ साथ शुभचिंतकों ने बधाई दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *