27 नवंबर से टीकाकरण महाअभियान शुरुआत,
सभी पंचायतों/वार्डों में टीकाकरण दल सक्रिय
दरभंगा । उप विकास आयुक्त, दरभंगा तनय सुल्तानिया ने बताया कि 27 नवंबर 2021 से टीकाकरण का महा अभियान की शुरुआत कर दी गई है। दरभंगा जिले के सभी पंचायतों में टीकाकरण दल सक्रिय हैं। इसके साथ ही सभी प्रखंड अस्पतालों में स्थाई टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। दरभंगा शहरी क्षेत्र में भी सभी वार्डों में टीकाकरण दल सक्रिय है। आज 27 नवंबर से द्वितीय खुराक का टीका लेने वालों के लिए स्वास्थ्य विभाग,बिहार सरकार द्वारा लकी ड्रा के माध्यम से बम्पर इनाम की व्यवस्था की है। जिनका द्वितीय खुराक का टीका बाकी है। अगर वे देय समय से 7 दिनों के अंदर टीका लगवा लेते हैं तो उन्हें लकी ड्रा के माध्यम से बम्पर पुरस्कार से पुरस्कृत किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया है कि कोविड-19 टीकाकरण के अंतर्गत प्रथम खुराक का टीका ले चुके कोविन पोर्टल के ड्यूलिस्ट के लाभार्थियों द्वारा यदि 07 दिनों के अंदर द्वितीय खुराक का टीका ले लिया जाता है तो उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए पांच सप्ताह तक प्रखंड स्तर पर टीका लेने वाले लाभार्थियों का एक लक्की ड्रा निकाला जाएगा। इस लकी ड्रा का आयोजन 27 नवंबर से 31 दिसंबर तक पांच बार पांच सप्ताह में किया जाएगा। 27 नवंबर से 03 दिसंबर तक के लिए प्रथम सप्ताह का, 04 से 10 दिसंबर तक के लिए द्वितीय सप्ताह का,11 से 17 दिसंबर तक के लिए तीसरे सप्ताह का , 18 से 24 दिसंबर तक के लिए चौथे सप्ताह का एवं 25 से 31 दिसंबर तक के लिए 5 वे सप्ताह का लक्की ड्रॉ प्रखंड वार निकाला जाएगा ।
प्रथम सप्ताह के लकी ड्रॉ के चयनित विजेताओं का चयन 04 दिसंबर को किया जाएगा और उन्हें अगले शनिवार तक पुरस्कृत किया जाएगा।
इस पुरस्कार योजना के अंतर्गत प्रखंड वॉर प्रति सप्ताह एक विजेता को बंपर पुरस्कार एवं 10 विजेता को सांत्वना पुरस्कार यानी प्रखंड वार 11 लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा।
सप्ताहिक विजेताओं में प्रखंड वार बंपर पुरस्कार के विजेताओं को मिक्सर ग्राइंडर, कुकिंग गैस, स्टोव, वाटर फिल्टर, सीलिंग फैन, ब्लैंकेट, इंडक्शन कुकटॉप इत्यादि दिया जाएगा।
साप्ताहिक लकी ड्रा के प्रखंड के विजेताओं में से जिलावार तीन विजेताओं का चयन एक बार सर्वोच्च पुरस्कार हेतु किया जाएगा। जिन्हें डबल डोर रेफ्रिजरेटर या 32 इंच एलईडी टीवी पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
इस पुरस्कार योजना के तहत बिहार के 2670 विजेताओं को बंपर पुरस्कार, 26700 विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार तथा 114 विजेताओं को सर्वोच्च पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
जिन लोगों ने कोविड 19 के टीके का प्रथम खुराक ले लिया है तथा समय दूसरे खुराक के टीका के लिए समय पूरा हो गया है और वे समय पूरा होने के 7 दिनों के अंदर अगर वे द्वितीय खुराक का टीका लगवा लेते हैं तो, वे बंपर पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं।