भ्रामक खबर से परेशान रहे शिक्षक और छात्र, प्रिंसिपल ने कहा निर्धारित फीस ही ली जा रही

दरभंगा ।कभी कभी सोशल मीडिया में आई भ्रामक खबर सबके लिए परेशानी का कारण बन जाता है। जिले के भच्छी हाई स्कूल को इससे गुजरना पड़ा।

इंटर की परीक्षा फॉर्म भरने में विद्यालय द्वारा अधिक राशि लेने वाली खबर से छात्र छात्राओ में रोष उत्पन्न हो गया था जबकि खबर में सरकार द्वारा जारी फीस की राशि का जिक्र ही भ्रामक था।विद्यालय के प्रिंसिपल ने इस संवाददाता से कहा कि सब कुछ सरकारी निर्देश के अनुसार हो रहा है। उत्तेजित छात्रों को समझा दिया गया है।

सोशल मीडिया में इंटर का परीक्षा फॉर्म भरने की फीस की राशि जो दिखाया गया है वह कहि से सरकार द्वारा जारी फीस की राशि से मेल नही खाता है।फैलाये गए खबर में 1650 रुपये का जिक्र सरकार द्वारा जारी करने बात कही गई है जबकि इस तरह का कोई पत्र सरकार ने जारी ही किया है।

विभागीय आदेश के अनुसार इंटरमीडिएट बोर्ड का फीस 1400 रुपये बताया जा रहा है जबकि विद्यालय का फीस की राशि साइंस का 1050 और आर्ट एवं कॉमर्स का 970 रुपये बताया गया है इस राशि में एस सी एवं अति पिछड़ा के छात्रों को छूट प्रदान किया गया।

प्लस 2 सहदेव यादव उच्च विद्यालय में के प्राचार्य उमाधर प्रसाद ने बताया कि सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के छात्रों से 2450 रुपये साइंस के छात्रों से लिया जा लिया जा रहा है।जबकि साइंस के अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों से 2190 रुपए लिया जा रहा है ।जबकि साइंस के अनुसूचित वर्ग के छात्रों से 1950 रुपये लिए जा रहें है।आर्ट के सामान्य वर्ग व पिछड़ा वर्ग के छात्रों से 2370 रुपये लिया जा रहा है।अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों से 2110 रुपए और अनुसूचित वर्ग के छात्रों से 1930 रुपए लिए जा रहें है।

लेकिन सोशल मीडिया और एक अखबार में 1650 रुपये वाली खबर से विद्यालय के प्रधान और शिक्षक सकते में आ गए थे।
चुकीं छात्रों में विद्यालय के प्रति रोष उत्पन्न हो गया है।
छात्रों और शिक्षकों के बीच फीस को लेकर खिंचा तानी के बावजूद उचित फीस के साथ फॉर्म भरवाया जा रहा है। मंगलवार तक फॉर्म भरने का समय है। चर्चा है कि फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाया जा सकता है।इस बाबत राजद के जिला सचिव सह सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश कुमार भी इसी मामले को लेकर विद्यालय में मौजूद थे पूछने पर बताया कि विद्यालय में उचित फीस के साथ फॉर्म भरवाया जा रहा है सोशल मीडिया और एक अखबार में खबर छपी थी उसी खबर के आलोक में विद्यालय आया हूँ कई छात्र छात्राओं से बात किया है तो पता चला है कि इंटर के फॉर्म भरने में अधिक राशि नही लिया जा रहा है।जिन छात्राओं ने पूर्व में किसी मीडिया के सामने अधिक राशि वसूलने की बात कही थी फिर उसी छात्रा ने कहा कि जिस दिन मैंने अधिक राशि की बात बोली थी उस मैंने फॉर्म भरी नही थी ।किसी दूसरे विद्यालय के छात्रा ने फोन पर कही थी इसीलिए मैंने 1650 रुपये बोल दी थी जो गलत था ।लेकिन फॉर्म भरने में अधिक राशि नही लिया जा रहा है विद्यालय के द्वारा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *