दरभंगा।शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार सिंह ने धरना स्थल पर मीडिया से बात करते हुए बताया कि शिक्षक के मूल समस्याओ से ध्यान भटकाने के लिए सरकार तरह-तरह के हथकंडा अपना रही है ।समान काम समान वेतन जब तक सरकार नही देती है तब तक बिहार के शिक्षक सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। श्री सिंह आगे ने कहा कि प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक के पद पर सीधी बहाली हेतु जारी नियमावली “ बिहार राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय प्रधान शिक्षक ( नियुक्ति , स्थानांतरण , अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त ) नियमावली ) 2021” तथा “ बिहार राज्य उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक ( नियुक्ति , स्थानांतरण , अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त ) नियमावली ) 2021” और कुछ नहीं सिर्फ़ शिक्षकों का ध्यान अपनी मुख्य अधिकार यथा 15% वेतन वृद्धि , नवप्रशिक्षित शिक्षकों का अंतर वेतन सहित अन्य अंतर वेतन का भुगतान , स्थानांतरण , स्नातक ग्रेड एवं प्रधानाध्यापक के पद पर प्रमोशन आदि से भटकाने एवं शिक्षकों को आपस में लड़ाकर कमज़ोर करने की सरकार की सोची – समझी रणनीति है l सरकार द्वारा जारी नियमावली के अनुसार न तो उम्मीदवार मिलेंगे और न हीं बहाली होगी l सरकार चाहती भी यहीं है l
आशुतोष कुमार चौधरी ने कहा कि 01/04/21 के प्रभाव से 15% वेतन वृद्धि स्थानांतरण नियमावली में संशोधन केंद्र के अनुरूप महंगाई भत्ता एवं 18% से बढा कर 28% किया जाए बेसिक ग्रेड के शिक्षकों की आठ वर्ष सेवा में 8 वर्ष सेवा पूर्ण होने की तिथि से 1 माह के अंदर इसका लाभ दिया जाए। जिला महासचिव रामबाबू पासवान ने कहा कि डी एल एड ओडीएल सत्र 2013 /15 के प्रशिक्षित शिक्षकों को न्यायालय के आदेशानुसार मई 2017 से प्रशिक्षित वेतन का भुगतान किया जाए ।
जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि 5 सितंबर 2019 के एक दिवसीय हड़ताल को समायोजित करते हुए उस दिन का वेतन भुगतान किया जाए। वरीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी एवं हरेन्दर भास्कर ने कहा कि आपदा के समय समुदायिक किचन के संचालन में शिक्षकों को ना लगाया जाए ,साथ ही वर्ष 2020 में दरभंगा जिला के विभिन्न प्रखंडों में सामुदायिक कीचेन का संचालन किया गया था और विभागीय दर तय था फिर भी इसके बावजूद मनमाने ढंग से 11% की कटौती की गई है जिसका भुगतान अविलंब किया जाए नहीं तो आंदोलन किया जाएगा साथ में सेवाकाल में शिक्षकों के आश्रित को कैंप के माध्यम से 1 माह के अंदर अनुकंपा एवं सेवान्त का लाभ दिया जाए। धरना प्रदर्शन में सौरभ कुमार सिंह जिलाध्यक्ष, रामबाबू पासवान जिला महासचिव, आशुतोष कुमार चोधरी सहित संघ के दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।