दरभंगा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक मब्बी स्थिति जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मणिकांत मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी और जिलामहामंत्री सुजीत मल्लिक भाग लिए ।दिनांक 20 एवं 21 को किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संस्कृत यूनिवर्सिटी में होना तय था लेकिन इस बैठक को अपरिहार्य कारण से स्थगित कर दिया गया।इस बैठक में पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता और केंद्रीय मंत्री भाग लेते।यह बैठक अब 30 तक होने की संभावना व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष मणिकांत मिश्र ने कहा यह बैठक मिथिला की हृदय स्थली दरभंगा में ऐतिहासिक होंगी ।दरभंगा अतिथि देवो भवः के संस्कार को लेकर चलती है।पूरे शहर को तोरण द्वार से सजाया जाएगा ।दो केंद्रीय मंत्री के अलावा प्रदेश के नेता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।पार्टी ने तय किया कि प्रत्येक बूथ पर स्वास्थ्य स्वंय सेवकों को खड़ा कर वैक्सिन लेने का अनुरोध सभी घर मे जाकर किया जाएगा।इस वर्ष स्वत्रंता दिवस अमृत दिवस के रूप ने मनाया जायेगा।जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम को लेकर सभी विधानसभा प्रभारी की घोषणा की जो संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
इस बैठक को जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने प्रदर्शन कर रहे किसानों के पीछे राजनीति है ।इसी राजनीति मंशा से वो इस आंदोलन को चला रहे है इस आंदोलन से किसानों की समस्या का कोई सरोकार नहीं है किसान आज भी इस कानून को अच्छा मानते है।इस देश ने किसानों के प्रति अगर कोई चिंता करता है तो केवल नरेंद्र भाई मोदी है ।जो सपथ ग्रहण से आज के दिन तक किसानों के हित मे कार्य कर रहे है किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष – मणिकांत मिश्रा (कार्यक्रम अध्यक्षता)
जिला अध्यक्ष – जीवछ साहनी
जिला महामंत्री – सुजीत मालिक
किसान मोर्चा महामंत्री – मनोज कुमार
किसान मोर्चा महामंत्री – राजेश चौधरी
किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी -अंकित झा
मुकेश कुमार चौधरी, संभू झा , सुनील झा , प्रकाश चन्द्र मिश्रा , जवाहर झा , लाल मुखिया , बच्चा झा,पप्पू गुप्ता थे।