दरभंगा।प्रखड अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा का कुशेश्वर स्थान में भव्य स्वागत किया । निवर्तमान जिलाध्यक्ष व बिहार अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा डॉ मदन मोहन झा कुशेश्वरस्थान आए हैं उनका सम्मान एनएसयूआई के लिए गौरव की बात है ।कुशेश्वरस्थान डॉ मदन मोहन झा के कण कण में वसा हुआ है ।वही दिलखुश ने कहा डॉ मदन मोहन झा युबाओ के दिल पर राज करते हैं ।सदैव कुशेश्वर स्थान के युवाओ को आगे बढ़ाने का काम करते हैं । वही भूषण कुमार ने कहा प्रदेश अध्यक्ष कुशेश्वर स्थान विधानसभा के वर्तमान हालात से अवगत हुए। एनएसयूआई के सदस्यों ने कुशेश्वर स्थान में डिग्री कॉलेज, सतिघाट से राजघाट समैला से शाहपुर झझरा से परकोलिया सड़क निर्माण, सतिघाट पंचवटी चौक, झझरा चौक,चिगड़ी ठिठर चौक पर पुलिश चौकी वही दरभंगा समस्तीपुर का बॉर्डर चिगड़ी ठिठर चौक पर एक हॉस्पिटल निर्माण दरभंगा समस्तीपुर बॉर्डर के ठिठर चौक पर एक मुख्य द्वार बनाने के माँग को लेकर माँग पत्र सौंपा। कुशेश्वर स्थान मीडिया प्रभारी सोहेब,रूपेश कुमार,रौशन पौद्दार, उगन पौद्दार, जोशी पौद्दार,मूर्ति यादव, सुजीत पौद्दार, अनिल पौद्दार, मंजूर अंसारी, धीरज कुमार पौद्दार, खुशबुद्दीन अंसारी, मुकेश ठाकुर, लालटू यादव, विरजु मांझी, अभिनाश कुमार आज़ाद, रंधीर कुमार, पवन यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।