बिहार: दो साल से मायके नहीं जाने दे रहा था पति, महिला ने तीन बच्चों संग नदी में लगाई छलांग

बिहार के बेगूसराय में पति से मामूली विवाद के बाद महिला ने तीन बच्चों संग नदी में छलांग लगा दी. महिला की मां ने बताया कि उसकी बेटी को पति दो साल से मायके नहीं आने दे रहा था. इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था. एसडीआरएफ उनकी तलाश में जुटी हुई है लेकिन अभी तक किसी का शव नहीं मिला।

बिहार के बेगूसराय में एक महिला ने पति से मामूली विवाद के बाद अपने तीन बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी. बताया जा रहा है कि पति से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद महिला तीन बच्चों के साथ पुल पर पहुंची और नीचे बूढ़ी गंडक नदी में कूद गई.

फिलहाल एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंडक नदी में महिला और उसके बच्चे की तलाश की जा रही है. घटना जिले के डंडारी थाना क्षेत्र के मोहनपुर पुल की है.

मामले की जानकारी पाकर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई. बताया जा रहा है कि महिला ने पहले अपने पति को फोन कर पुल से कूदने की बात की थी. इसके बाद पुल पर अपना मोबाइल फोन रख कर महिला ने बच्चों संग नदी में छलांग लगाई है. 24 घंटे के अंदर शव बरामद.
दोस्तों संग गंडक नदी में नहाने गए थे तीन भाई, दो की डूबने से मौत
स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और सभी की तलाश कर रही है. हालांकि कई घंटे बीत जाने के बाद भी ना तो महिला का कोई पता चला है ना ही बच्चों का.

महिला की पहचान पूजा कुमार के रूप में हुई है. वो मोहनपुर की रहने वाली और रवि सिंह की पत्नी है. 32 साल की पूजा कुमारी के तीन बच्चे हैं जिसमें दो बेटा और एक बेटी है.

महिला की मां ने बताया कि उसे दूसरे लोगों से जानकारी मिली की बेटी नदी में कूद गई है. उसके बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि 2 साल से उसे मायके आने नहीं दिया जा रहा था जिस वजह से उसका पति के साथ लगातार झगड़ा चल रहा था.

महिला का पति रवि कुमार दरभंगा में जेसीबी चलाने का काम करता है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पति भी मौके पर पंहुचा. पति ने बताया कि खेलने के दौरान 1 बच्चे का पैर टूट गया था. कुछ दिन बाद खेलने के दौरान दूसरे बच्चे का भी पैरा टूट गया.

पति-पत्नी के बीच बच्चों की देखभाल को लेकर विवाद हुआ था. आशंका जताई जा रही है इसी विवाद को लेकर महिला ने अपने बच्चों के साथ गंडक नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *